menu-icon
India Daily

शादी करने जा रही हैं तान्या मित्तल! दुल्हन के जोड़े में शेयर किया वीडियो, कौन है दु्ल्हा?

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने दुल्हन के जोड़े में वीडियो शेयर किए, जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. हालांकि अब तक उन्होंने किसी भी शादी की योजना की पुष्टि नहीं की है.

babli
Edited By: Babli Rautela
शादी करने जा रही हैं तान्या मित्तल! दुल्हन के जोड़े में शेयर किया वीडियो, कौन है दु्ल्हा?
Courtesy: Instagram (daprachandnichowk)

मुंबई: बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका ब्राइडल लुक है. तान्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाल लहंगे में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रायल रूम से बाहर निकलते हुए घूमती नजर आईं. कैप्शन में उन्होंने लिखा कि तैयारियां शुरू. बस इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. फैंस को लगा कि शायद वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं. कुछ ही देर बाद उन्होंने नीले लहंगे में एक और वीडियो शेयर किया. उसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बिग बॉस फिर से शुरू हो गया. साथ ही कैप्शन में लिखा कि क्या यह लहंगा उन्हें पसंद आएगा.

अब तक तान्या मित्तल ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. न तो दूल्हे का नाम सामने आया है और न ही किसी तारीख का खुलासा हुआ है. यही वजह है कि यह साफ नहीं है कि वह सच में शादी की तैयारी कर रही हैं या सिर्फ ब्राइडल कलेक्शन ट्राई कर रही हैं.

क्या सच में शादी कर रही हैं तान्या मित्तल?

बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद तान्या के फेम में जबरदस्त इजाफा हुआ है. शो के दौरान वह ज्यादातर अपने ब्रांड की साड़ियों और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखीं. शो खत्म होने के बाद भी वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फैंस से जुड़ी रहती हैं.  हाल ही में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पूछा था कि क्या लोग उन्हें बिना जजमेंट के वेस्टर्न आउटफिट्स में देखने के लिए तैयार हैं. उनके इस सवाल ने भी फैशन को लेकर चर्चा छेड़ दी थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

कौन हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल एक एंटरप्रेन्योर, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं. महाकुंभ 2025 से जुड़ा उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आईं. बाद में वह बिग बॉस 19 का हिस्सा बनीं. वह हैंडमेड विद लव बाय तान्या नाम के अपने फैशन ब्रांड की फाउंडर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनके हर पोस्ट पर नजर रखते हैं.