दिल्ली में चलती DTC बस में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा, दर्दनाक Video
Delhi bus fire: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह नरेला से मोरी गेट के बीच चल रही एक डीटीसी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. यह हादसा लगभग सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मोरी गेट गोल चक्कर के पास हुआ.
Delhi DTC bus accident: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह नरेला से मोरी गेट के बीच चल रही एक डीटीसी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. यह हादसा लगभग सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मोरी गेट गोल चक्कर के पास हुआ. जैसे ही बस में धुआं उठता दिखा, ड्राइवर और कंडक्टर ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
मौजूद लोगों के अनुसार, बस में अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज आई और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें तेज होते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
Also Read
- Tis Hazari Court Incident: हंसते-मुस्कराते हुए लोगों से मिलाया हाथ, CCTV फुटेज में देखें कैसे चंद सेकंड में अचानक हो गई ASI की मौत
- Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा तापमान; हिमाचल में शीतलहर और बर्फबारी जारी, बदलेगा मौसम का मिजाज
- 'शोर मचाया तो...', क्रूर पत्नी ने सोते हुए पति की गर्दन पर डाला खौलता हुआ तेल, घावों में भर दीं लाल मिर्च
सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. बस में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं. आग लगने के कारणों की जांच जारी है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक बस में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है. इस घटना के चलते कुछ समय के लिए मोरी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है.