menu-icon
India Daily

मोदी सरकार ने टिकटों पर लगी सीमा हटाकर हवाई यात्रा को मिडिल क्लास की पहुंच से किया बाहर- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हवाई यात्रा अब विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत है, सरकार को बाजार के भरोसे छोड़ने के बजाय किराए को कंट्रोल करना चाहिए

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
मोदी सरकार ने टिकटों पर लगी सीमा हटाकर हवाई यात्रा को मिडिल क्लास की पहुंच से किया बाहर- अरविंद केजरीवाल
Courtesy: pinterest

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से घरेलू हवाई यात्रा किराए पर लगी सीमा को हटाने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने तय सीमा को हटाने की वजह से हवाई यात्रा पर लागत बढ़ने की संभावना जताई है.

अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से मिडिल क्लास के लिए हवाई यात्रा पहुंच से बाहर हो सकती है. 23 मार्च से लागू हो रहे इस फैसले के बाद हवाई किराए में भारी उछाल आने की आशंका है.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि हवाई यात्रा का किराया मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. मोदी सरकार हवाई किराए पर लगी सीमा को हटा रही है. इस फैसले से टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आ सकती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हवाई किराए पर लगी सीमा को हटाने के बजाय हवाई किराए को अधिक प्रभावी ढंग से इसे नियंत्रित करने पर काम करना चाहिए. हवाई यात्रा अब कोई विलासिता नहीं रह गई है, बल्कि मिडिल क्लास के लिए एक जरूरत बन गई है.