menu-icon
India Daily

BJP मुख्यालय में खुशियों का माहौल, छनने लगी जलेबी और पूड़ियां; देखें क्या है आज के मेन्यू में

सभी 5 राज्यों की विधानसभा सीटों पर चुनावों की गणना की जा रही है. इससे पहले बीजेपी के मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यहां देखें आज क्या-क्या बनाया जा रहा है.

Shilpa Shrivastava
BJP मुख्यालय में खुशियों का माहौल, छनने लगी जलेबी और पूड़ियां; देखें क्या है आज के मेन्यू में
Courtesy: X (ANI)

नई दिल्ली: आज पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है, जिसे देखकर बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आज सुबह से ही बीजेपी मुख्यालय में काफी चहल-पहल देखी जा सकती है. एक तरफ हर कोई परिणाम का इंतजार कर रहा है और वहीं दूसरी तरफ जलेबी-पूड़ी छननी शुरू हो गई है.

दिल्ली में BJP मुख्यालय पर पूड़ी और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, क्योंकि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इस वीडियो में पूरी-सब्जी, सैंडविच आदि रखे देखे जा सकते हैं.

बीजेपी मुख्यालय में बनाई जा रहीं जलेबियां:

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं.

हर राज्य में पार्टियों के बीच सीझा मुकाबला:

पश्चिम बंगाल में मतगणना चल रही है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. वहीं, असम की बात करें तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी जालुकबारी सीट पर आगे चल रही है. इसके अलावा शुरुआती रुझानों की बात करें तो इसमें बीजेपी बहुत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. 

केरल में यूडीएफ ने 50 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. वहीं, एलडीएफ 18 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी ने 8 सीटों पर बढ़त हासिल की है. तमिलनाडु की बात करें तो इसमें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां पर डीएमके और टीवीके के बीच टक्कर देखने को मिल रही है.