AAP के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 95 लोधी एस्टेट स्थित टाइप-VII सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए. पार्टी ने बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें यह आवास आवंटित किया था. इसी बीच आप में बड़ा भूचाल आ गया. राघव चड्ढा ने सात सांसदों के साथ आप का साथ छोड़ दिया.
'X' पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अदालत के निर्देशों के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया है. यह आवंटन आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है. केजरीवाल ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार ने अदालत के आदेश पर मुझे एक घर आवंटित किया है. यह आवंटन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर मेरी स्थिति को देखते हुए किया गया है. अब मैं अपने परिवार के साथ उस घर में शिफ़्ट हो गया हूं." टाइप-VII बंगले का आवंटन पिछले साल अक्टूबर में किया गया था. इसके बाद AAP ने पुष्टि की थी कि केजरीवाल 95, लोधी एस्टेट स्थित आवास में शिफ्ट होंगे.
पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते कोर्ट के आदेश पर मुझे घर आवंटित किया था।
अपने परिवार के साथ मैं अब उस घर में शिफ्ट हो गया हूँ।— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026Also Read
पार्टी ने उस समय कहा था कि यह आवंटन तब हुआ, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ़ रोड पर रह रहे थे. सितंबर 2024 में पद छोड़ने के बाद, केजरीवाल AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में शिफ़्ट हो गए थे.
#WATCH | Delhi: Former CM and AAP national convener Arvind Kejriwal has shifted to a Type-VII government bungalow on 95, Lodhi Estate. pic.twitter.com/q5TsmevZ0C
— ANI (@ANI) April 24, 2026