menu-icon
India Daily

6000 की कैब, अलबर से पहुंचा दिल्ली; चाबी की भी पता थी जगह, IRS अधिकारी की बेटी के रेप-मर्डर में आरोपी ने ऐसे तोड़ी हाई-सिक्योरिटी

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से रेप-मर्डर करने वाला आरोपी राहुल मीणा पहले से जानता था कि पीड़िता कब अकेली होगी और घर की चाबी कहां रखी जाती है. उसने 6 हजार में कैब बुक कर अलवर से दिल्ली पहुंचकर सिक्योरिटी तोड़ी. 

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
6000 की कैब, अलबर से पहुंचा दिल्ली; चाबी की भी पता थी जगह, IRS अधिकारी की बेटी के रेप-मर्डर में आरोपी ने ऐसे तोड़ी हाई-सिक्योरिटी
Courtesy: social media

नई दिल्ली: अमर कॉलोनी की कैलाश हिल्स सोसाइटी में IRS अधिकारी के घर हुई इस भयानक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी राहुल मीणा अधिकारी के यहां पहले नौकरी कर चुका था. इसलिए उसे घर का हर कोना, परिवार का रोज का रूटीन और चाबी रखने की जगह तक की पूरी जानकारी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस जानकारी का पूरा फायदा उठाया.

अलवर में रेप कर दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा

आरोपी राहुल मीणा मंगलवार को अलवर में एक शादी में गया था. वहां से वह अपने दोस्त के घर लौटा और कथित तौर पर दोस्त की पत्नी से भी रेप किया. इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन 10,000 रुपये में बेचकर 6,000 रुपये में कैब बुक की और दिल्ली पहुंच गया. दिल्ली पहुंचते ही उसने ड्राइवर को बिना किराया दिए भगा दिया.

IRS अधिकारी के घर तक पैदल पहुंचा

सुबह करीब 6:30 बजे राहुल मीणा पैदल ही कैलाश हिल्स सोसाइटी पहुंच गया. उस समय अधिकारी और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए निकल चुके थे. मुख्य गेट पर गार्ड नहीं था. आरोपी ने पहले से पता की हुई चाबी शू रैक से निकाली और तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में घुस गया.

पहले से प्लानिंग पर तड़के घर में घुसा

6:39 बजे आरोपी घर में घुसा और 7:20 बजे घटना के बाद बाहर निकल गया. पुलिस के अनुसार उसने पीड़िता से रेप किया और फिर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने कपड़े बदले और एक बैग लेकर आराम से इमारत से बाहर चला गया. पूरी घटना में उसने सिर्फ 41 मिनट का समय लिया.

पीड़िता के घर कैसे पहुंचा आरोपी?

आरोपी को पहले से पता था कि सुबह के समय पीड़िता घर पर अकेली होगी. उसने एक्सेस कार्ड और चाबी की जानकारी का फायदा उठाया. दरवाजा खोलकर अंदर घुसने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया. दिल्ली पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी की पुलिस वेरिफिकेशन हुई थी या नहीं.