प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रॉड...! पत्नी के साथ पति की बर्बरता, 4 साल की मासूम बेटी के सामने हैवानियत
छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे मार दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक 23 साल की प्रेग्नेंट महिला की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह दर्दनाक घटना 14 मई को मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकला गांव में हुई. आरोपी की पहचान प्रदीप अगरिया के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. बता दें की मृतका हीराबाई तीन महीने की गर्भवती थी.
शराब के नशे में करता था मारपीट
जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रदीप और हीराबाई की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी. दोनों की एक 4 साल की बेटी भी है. परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार आरोपी शराबी थी और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. घटना वाले दिन भी आरोपी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि उस समय उनकी छोटी बेटी भी घर में मौजूद थी. इस बात ने लोगों को और ज्यादा भावुक कर दिया है क्योंकि मासूम बच्ची अपनी मां के साथ हो रही हिंसा की गवाह बनी.
अस्पताल पहुंचकर गुमराह करने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक जब महिला की हालत गंभीर हो गई और वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचा. वहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है. हालांकि डॉक्टरों को महिला की हालत देखकर मामला संदिग्ध लगा. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
महिला के परिजनों के पहुंचने के बाद अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बातें सामने आईं उन्होंने पुलिस और डॉक्टरों दोनों को झकझोर दिया. फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर पर करीब 17 गंभीर चोटों के निशान पाए गए. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि महिला के साथ बेहद क्रूर हिंसा की गई थी. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट से 10 इंच लंबी एक लोहे का धारदार औजार बरामद किया गया जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
और पढ़ें
- यूपी पंचायत चुनाव की सबसे बड़ी बाधा दूर, योगी कैबिनेट ने डैडीकेटेट ओबीसी कमीशन के गठन को मंजूरी दी
- कॉकटेल 2 के दौरान भिड़े रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर? वीडियो में देखें कैसे एक्ट्रेस ने झटका 'कबीर सिंह' का हाथ
- बेंगलुरु में सड़क पर सो रही गाय को व्यक्ति ने बनाया हवस का शिकार, हैवानियत की सारी हदें पार