छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया. नारायणपुर के पास स्थित आरा पहाड़ से एक प्राइवेट चार्टर्ड जेट टकराकर क्रैश हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहाड़ी पर आग की लपटें और घना धुआं उठता दिख रहा है. स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं. अभी तक पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि विमान में अन्य यात्री थे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.
🚨BREAKING | Aircraft crashed in the Ratanpahli forest area of Chhattisgarh's Jashpur district after hitting a tree while flying 30 feet above the ground
No reports of causalities yet pic.twitter.com/HnO5hurB47
— The Tatva (@thetatvaindia) April 20, 2026
छत्तीसगढ़ के जशपुर-नारायणपुर क्षेत्र में स्थित आरा पहाड़ी पर यह दुर्घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान अचानक पहाड़ से टकराया और तुरंत आग की लपटों में घिर गया. घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई. वायरल तस्वीरों में विमान के मलबे से उठता धुआं और आग साफ दिख रही है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान कहां से आ रहा था और उसकी मंजिल क्या थी. जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी जानकारी जुटा रही हैं.
इस हादसे में विमान में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। प्रशासन ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. यह भी साफ नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया. उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. विमान का मलबा पहाड़ी पर बिखरा पड़ा है, जिससे शवों की पहचान में कठिनाई हो रही है. फिलहाल अधिकारी विमान के रिकॉर्ड और उड़ान विवरण खंगाल रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही जशपुर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकल विभाग की गाड़ियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. अभी भी मलबे से धुआं उठ रहा है. बचावकर्मी मलबे को हटाने और किसी और के हताहत होने की संभावना को खारिज करने में जुटे हैं. प्रशासन ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय से भी इस घटना पर संज्ञान लिया गया है. अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि विमान ने उड़ान भरने से पहले सभी नियमों का पालन किया था या नहीं.
यह पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में विमान दुर्घटना हुई हो. इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड के रांची के पास एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई थी. वह दुर्घटना भी उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हुई थी. बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए विमान दिल्ली जा रहा था, जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज, मेडिकल स्टाफ और क्रू सवार थे. उस हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई थी. उस मामले की जांच अभी भी जारी है। एक बार फिर इस तरह की घटना ने विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.