Puducherry Assembly Election 2026 US Israel Iran War

बैडमिंटन खेल रहे व्यापारी को कोर्ट में आया हार्ट अटैक, वीडियो में देखें कैसे जमीन पर गिरा और कुछ पल में निकली जान

रायपुर में बैडमिंटन कोर्ट पर कारोबारी अमृत बजाज की अचानक मौत हो गई. 57 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी खेलते-खेलते शटल उठाने झुके और धड़ाम से गिर पड़े. हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई. शुगर के मरीज होने के बावजूद वे रोज खेलते थे. वीडियो वायरल हो रहा है. 

@JournoHemraj
Kuldeep Sharma

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 16 फरवरी की सुबह डीडी नगर क्षेत्र के सोनकर बाड़ी मैदान में बैडमिंटन खेल रहे एक स्थानीय कारोबारी अचानक जमीन पर गिर पड़े. दोस्तों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पहचान अमृत बजाज के रूप में हुई, जो ईदगाह भाठा के रहने वाले थे. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. लोग हैरान हैं कि फिटनेस के लिए रोज खेलने वाला व्यक्ति इतनी जल्दी कैसे चला गया. 

कैसे हुई पूरी घटना

सुबह के समय अमृत बजाज अपने दोस्तों के साथ नियमित बैडमिंटन खेल रहे थे. काफी देर तक मैच चलता रहा. एक शॉट खेलने के बाद शटल कॉक नीचे गिरी. उसे उठाने के लिए झुके ही थे कि अचानक वे धड़ाम से कोर्ट पर गिर पड़े. आसपास के लोग दौड़े और उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

शुगर के मरीज ते बजाज

परिजनों ने बताया कि अमृत बजाज शुगर के मरीज थे, लेकिन वे अपनी सेहत का खास ख्याल रखते थे. हर सुबह दोस्तों के साथ एक्सरसाइज और बैडमिंटन खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था. वे हार्डवेयर का कारोबार चलाते थे और जिंदगी से काफी खुश रहते थे. परिवार वाले सदमे में हैं. 

यहां देखें वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इसमें साफ दिखता है कि खेलते हुए अचानक क्या हुआ. लोग इसे देखकर दुखी हैं और दिल की बीमारियों के बारे में जागरूकता की बात कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि ऐसी मौतें बढ़ रही हैं, इसलिए नियमित जांच जरूरी है. 

सबक और संवेदना

यह घटना बताती है कि उम्र और बीमारी के बावजूद अचानक कुछ भी हो सकता है. फिट रहना अच्छा है, मगर डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा मेहनत नुकसानदेह हो सकती है. अमृत बजाज के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले.