Chhattisgarh nun arrest: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी ने देश में धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस घटना को लेकर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सांसदों ने संसद भवन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, आरएसपी के एन. के. प्रेमचंद्रन और आईयूएमएल के ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल थे. यह प्रदर्शन ननों की तत्काल रिहाई और अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित उत्पीड़न को रोकने की मांग को लेकर किया गया.
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कथित मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के आरोप में दो कैथोलिक ननों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बजरंग दल के एक स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें नारायणपुर की तीन लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और तस्करी का आरोप लगाया गया था. हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इसे धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है.
Two Catholic nuns jailed in Chhattisgarh after being targeted for their faith - this isn’t justice, it’s BJP-RSS mob rule.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 28, 2025
It reflects a dangerous pattern: systematic persecution of minorities under this regime.
UDF MPs protested in Parliament today. We will not be silent.… https://t.co/as67WaLmdV
यूडीएफ का संसद में हंगामा
सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले यूडीएफ सांसदों ने संसद भवन के प्रदर्शन किया. उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था, ‘अल्पसंख्यकों पर हमले बंद करो’. इस प्रदर्शन के जरिए सांसदों ने न केवल ननों की गिरफ्तारी की निंदा की, बल्कि भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों पर भी सवाल उठाए. के. सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “UDF सांसदों ने छत्तीसगढ़ में कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इन निर्दोष महिलाओं ने कुछ भी गलत नहीं किया लेकिन हिंसक भीड़ ने उन्हें फिर भी निशाना बनाया.”
राहुल गांधी ने भी उठाई आवाज
वेणुगोपाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा , 'छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण निशाना बनाकर जेल भेज दिया गया - यह न्याय नहीं, BJP-RSS का गुंडा राज है. ये एक खतरनाक पैटर्न है: इस शासन में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है. UDF सांसदों ने आज संसद में विरोध प्रदर्शन किया. हम चुप नहीं रहेंगे. धार्मिक स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है. हम उनकी तत्काल रिहाई और इस अन्याय के लिए जवाबदेही की मांग करते हैं.