menu-icon
India Daily

बिहार के मंत्रियों पर पीएम मोदी की अपील का असर, कोई ट्रेन तो किसी ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बिहार के मंत्रियों ने ईंधन के इस्तेमाल को कम करना शुरू कर दिया है. इसके लिए खान एवं भू-तत्व मंत्री ट्रेन यात्रा पर जोर दे रहे हैं. वहीं विकास एवं आवास मंत्री ने एस्कॉर्ट करने वाली गाड़ियों को हटा दिया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
बिहार के मंत्रियों पर पीएम मोदी की अपील का असर, कोई ट्रेन तो किसी ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
Courtesy: AI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले देश के सभी नागरिकों से पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल कम करने की अपील की थी. उन्होंने खुद अपने काफिले के आकार को भी छोटा कर दिया था. हालांकि फिर भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर चल रहे तनाव का असर पेट्रोल-डीजल पर देखने को मिला है. लेकिन पीएम मोदी के इस आह्वान पर बिहार के मंत्रियों ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है.

बिहार के खान एवं भू-तत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने गुरुवार को आधिकारिक कार्यक्रम में पहुंचने के लिए ट्रेन से यात्रा की. इनके अलावा नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा केवल एक इकलौती इलेक्ट्रिक कार से कार्यालय पहुंचे. इनके अलावा भी कई मंत्रियों ने पीएम मोदी के इस अपील पर अमल किया.

ईंधन बचाने के लिए एकजुट हुए मंत्री

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तेल सप्लाई पूरी तरह प्रभावित है. भारत अपने जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत क्रूड ऑयल दूसरे देशों से लाता है, लेकिन इस मार्ग के प्रभावित हो जाने के कारण सप्लाई बाधित है. जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ना शुरू हो गया. पेट्रोल-डीजल के रेट आज से बढ़ गए हैं.

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आने वाली इस परिस्थिति के लिए तैयारी करने की अपील की थी. इसके लिए उन्होंने वर्क फ्रॉम होम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे रास्ते सुझाए थे. अब पीएम मोदी की इस अपील पर उनके मंत्रियों ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है. बिहार के गया जिले में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खान एवं भू-तत्व मंत्री डॉ प्रमोद ने ट्रेन से यात्रा की. उन्होंने लोगों से भी कार पूलिंग और साइकिल का उपयोग करने की अपील की है.

मंत्रियों ने जनता से की अपील

डॉ प्रमोद के अलावा विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा केवल एक वाहन से अपने दफ्तर पहुंचे. उन्होंने अपने आगे-पीछे एस्कॉर्ट करने वाली गाड़ियों को फिलहाल के लिए हटा दिया. इतना ही नहीं उन्होंने इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल किया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर वह शहर के बाहर जाते हैं, तो जरूरत के मुताबिक एक या दो गाड़ियों को रखा जा सकता है. बाकी पटना में केवल एक गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने ने भी लोगों से अपील की है कि इस खास परिस्थिति में सबलोग मिलकर चलें. उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की है.