menu-icon
India Daily

जब 17 साल बड़े इस क्रिकेटर के लिए पागल थीं माधुरी दीक्षित, 'धक धक' गर्ल ने खुलेआम किया था प्यार का इजहार

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम लाखों दिलों की धड़कन रहा है. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब खुद माधुरी एक भारतीय क्रिकेटर की दीवानी थीं और उन्होंने खुलेआम अपने दिल की बात कही थी.

babli
Edited By: Babli Rautela
जब 17 साल बड़े इस क्रिकेटर के लिए पागल थीं माधुरी दीक्षित, 'धक धक' गर्ल ने खुलेआम किया था प्यार का इजहार
Courtesy: AI

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने शानदार अभिनय और जबरदस्त डांस के दम पर बॉलीवुड में दशकों तक राज किया है. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था और बाद में फिल्मों में कदम रखा. साल 1984 में आई फिल्म अबोध से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे धीरे इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार में से एक बन गईं.

आज भी कायम है माधुरी का जादू

डेब्यू के चार दशक बाद भी माधुरी दीक्षित का स्टारडम कम नहीं हुआ है. उन्होंने अपने करियर में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. आज भी लोग उनकी फिल्मों, डांस और मुस्कान के दीवाने हैं. हर कोई माधुरी के साथ एक फिल्म करना चाहता था. इतनी ही नहीं मीडियो रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जाता है कि 'हम आपके हैं कौन' के लिए एक्ट्रेस ने सलमान खान से ज्यादा फीस वसूली थी.

किस क्रिकेटर पर था माधुरी का क्रश

बता दें की एक समय माधुरी दीक्षित खुद एक भारतीय क्रिकेटर की दीवानी थीं. वह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर थे. सुनील गावस्कर उम्र में माधुरी से करीब 17 साल बड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस उन पर फिदा थीं. साल 1992 में दिए एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने खुलकर अपने क्रश का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि वह सुनील गावस्कर के लिए पागल हैं. माधुरी ने यह भी कहा था कि वह उन्हें बेहद हैंडसम लगते हैं और वह उनके पीछे भागना चाहती हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि गावस्कर उनके सपनों में भी आते हैं.

क्रिकेट के बड़े स्टार थे सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने समय में कई रिकॉर्ड बनाए और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल रहे. उनकी लोकप्रियता केवल क्रिकेट मैदान तक सीमित नहीं थी. लाखों लोग उनके व्यक्तित्व और स्टाइल के भी दीवाने थे. शायद यही वजह थी कि बॉलीवुड की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित भी उनके आकर्षण से खुद को दूर नहीं रख पाईं.