एक तलाकशुदा शख्स ने पत्नी और दो बेटों के साथ ही सास-ससुर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी. आरोपी अपनों को ही आग में झोंककर मौके से फरार हो गया. बिहार की राजधानी पटना में यह सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घटना चौक थानाक्षेत्र में राजराम लेन की है. चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फरार आरोपी को तलाश कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्हाई कुमार ने प्रिया कुमारी के साथ विवाह किया था. दोनों के दो बच्चे हैं-10 साल का आयुष और तीन साल का सूरज. पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था, पिछले दिनों कन्हाई कुमार ने प्रिया कुमारी को तलाक दे दिया. उसके बाद से प्रिया अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. दोनों बच्चे भी प्रिया अपने साथ ले गई, कन्हाई कुमार इसी बात से खफा था. वह एक बोतल में पेट्रोल लेकर ससुराल पहुंचा और मां-बेटे के साथ पत्नी प्रिया, प्रिया की मां नीलम अग्रवाल और पिता पुरुषोत्तम अग्रवाल पर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगा दी. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया.
इस वारदात की सूचना पाकर डीएसपी गौरव कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मौके से पेट्रोल की बोतल भी बरामद कर ली है. डीएसपी ने बताया कि बोतल में कुछ पेट्रोल भी मिला है. गौरव कुमार ने आग की चपेट में आकर आरोपी के दोनों बेटे, पत्नी और सास-ससुर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, सभी का उपचार चल रहा है. उन्होंने दावा किया है किजल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.