menu-icon
India Daily

मरना पसंद है लेकिन...., Exclusive Interview में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कर दिए बड़े खुलासे

Pappu Yadav Exclusive Interview: पप्पू यादव ने मंगलवार को सांसद पद की शपथ ली. संसद में शपथ लेते वक्त उन्होंने कई मुद्दें भी उठाएं. उन्होंने नीट परीक्षा को दोबारा से कराने की मांग की. साथ ही साथ उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. इस दौरान उन्हें संसदीय केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने टोका तो उन्होंने उन्हें भी जवाब दे दिया.

auth-image
India Daily Live

Pappu Yadav Exclusive Interview: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने द इंडिया डेली लाइव को Exclusive Interview दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि मरना पसंद है लेकिन पूर्णिया छोड़ना पसंद नहीं था. मंगलवार को उन्होंने संसद में सांसद पद की शपथ ली. उन्होंने मैथिली भाषा में सांसद पद की शपथ ली.

शपथ लेने के बाद पप्पू यादव ने नीट की दोबारा परीक्षा और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरने रिजिजू ने उन्हें टोक दिया. इसके बाद उन्होंने पलटवार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उन्होंने कहा- मैं छठवीं बार का सांसद हूं. आप हमें सिखाएंगे. मैं निर्दलीय जीतकर आया हूं आप कृपा पर जीते हैं.