menu-icon
India Daily

'तलवार, बंदूक बांटने वाले क्या जानें शिक्षा का महत्व', पेन बांटने पर घिरे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर कसा जोरदार तंज

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने पेन बांटने की आलोचना पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग तलवार, बंदूक और गोलियां बांटते हैं, उन्हें शिक्षा का प्रतीक पेन पसंद नहीं आएगा.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'तलवार, बंदूक बांटने वाले क्या जानें शिक्षा का महत्व', पेन बांटने पर घिरे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर कसा जोरदार तंज
Courtesy: X

 Tejashwi Yadav:  बिहार की सियासत में एक बार फिर तेजस्वी यादव चर्चा में हैं. पेन बांटने की उनकी पहल पर बीजेपी की आलोचना के बाद तेजस्वी ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने न केवल अपनी नीतियों का बचाव किया, बल्कि बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए. तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा दे रही है, जबकि बीजेपी हिंसा और दमन को प्रोत्साहन देती है.

हम बिहार को शिक्षित करना चाहते हैं

तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य बिहार को शिक्षित राज्य बनाना है. पेन बांटने की पहल को उन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. उनके मुताबिक, शिक्षा से ही लोग सशक्त होंगे और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि पेन न केवल ज्ञान का प्रतीक है, बल्कि यह बिहार के युवाओं को सही दिशा दिखाने का माध्यम भी है.

तलवार, बंदूक बांटने वाले क्या जाने शिक्षा का महत्व

तेजस्वी ने बीजेपी पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो लोग तलवार और बंदूक बांटते हैं, उन्हें शिक्षा का महत्व समझ नहीं आएगा. उन्होंने बीजेपी नेताओं पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया. तेजस्वी का कहना है कि बीजेपी बिहार की प्रगति को रोकना चाहती है.

17 महीनों में 5 लाख नौकरियां दीं

तेजस्वी ने अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 17 महीनों में 5 लाख नौकरियां दी गई हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार का फोकस युवाओं को रोजगार और अवसर प्रदान करना है. पेन बांटने की पहल को उन्होंने नौकरी और शिक्षा के बीच एक सेतु बताया, जो बिहार के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा.

पेन की ताकत पहचानें बिहार के लोग

तेजस्वी ने बिहार की जनता से अपील की कि वे शिक्षा और रोजगार के महत्व को समझें. उन्होंने कहा कि पेन की ताकत को पहचानने की जरूरत है, क्योंकि यही वह हथियार है जो समाज को बदल सकता है. तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार बिहार को हिंसा और अशिक्षा के रास्ते से निकालकर प्रगति की राह पर ले जाएगी.