विदाई से पहले CM नीतीश वाल्मीकि नगर को देंगे सौगात, आज के दौरे पर 'ड्रीम प्रोजेक्ट' का होगा शिलान्यास!
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वाल्मीकि नगर के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरे के दौरान नीतीश कुमार कई बड़े ऐलान कर सकते हैं. वहां के स्थानीय लोगों में उनके आगमन की खबर से उत्साह का माहौल है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जल्द ही अपनी कुर्सी को छोड़ने वाले हैं. हालांकि उससे पहले एक आखिरी बार अपने राज्य की जनता की सेवा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. सीएम नीतीश ने हमेशा से बिहार को एक पर्यटन स्थल बनाने का सपने देखा है. इस सपने को पूरा करने के लिए काम शुरू हो चुके हैं. इसी क्रम में नीतीश कुमार आज बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल वाल्मीकि नगर के दौरे पर पहुंच रहे हैं.
नीतीश कुमार का एक दिवसीय कार्यक्रम बना है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और तैयारियों का माहौल है. वहां के लोगों का मानना है कि सीएम इस दौरे के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं. जिससे इलाके के साथ-साथ लोगों का जीवन भी काफी बदलने वाला है.
वाल्मीकि नगर को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी
सीएम नीतीश के इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण वाल्मीकि नगर हवाई अड्डे के विस्तार का शिलान्यास माना जा रहा है. मुख्यमंत्री की 'ड्रीम प्रोजेक्ट' के तहत 38.64 करोड़ रुपये की लागत से हवाई अड्डे का विकास किया जाएगा. इसके अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही करीब 12 एकड़ अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा. इससे बड़े विमानों की लैंडिंग संभव हो सकेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. पर्यटकों के लिए भी वाल्मीकि नगर पहुंचना और आसान हो जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.
क्या है पूरा कार्यक्रम?
सीएम कार्यालय द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पटना से रवाना होकर सीधे वाल्मीकि नगर पहुंचेंगे. वहां पहुंचने के बाद 'मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा' के तहत दोन नहर सेवा पथ की बहाली कार्यों का जायजा लेंगे. साथ ही गंडक नहर शाखा का भी निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा वे लव-कुश पार्क का दौरा करेंगे और वाल्मीकि नगर सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान सीएम इको टूरिज्म पार्क और गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया जाएगा. इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. सीएम के आगमन की खबर सुनकर स्थानीय लोगों द्वारा बगहा को अलग राजस्व जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है.
और पढ़ें
- रजत शर्मा की बेटी की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, शाहरुख-सलमान ने लूटी महफिल; देखें वीडियो
- 'बम लगा दिया है...', पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए पति ने कर दिया बड़ा कांड; फिर ऐसे खुला पोल!
- 'अमेरिका को सबक सिखाने का मौका दोबारा नहीं मिलेगा...', ईरानी विदेश मंत्री के तेवर सख्त; अब नहीं होगा कोई समझौता