Bihar Voter List Update: आपका नाम वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं? चुनाव आयोग ने बताए 5 आसान स्टेप, जानिए क्या करना है?
Bihar Voter List Update: अब अपने मताधिकार का उपयोग करने का सुनहरा मौका है! भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में मतदाता सूची सुधारने के लिए अभियान शुरू किया है. ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वाएं. अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित होगी.
Bihar Voter List Update: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 की शुरुआत कर दी है. इस अभियान का उद्देश्य है कि राज्य का हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके. इसके लिए आयोग ने प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाया है. मतदाता नामांकन और सुधार की यह प्रक्रिया कुल पांच चरणों में पूरी होगी.
पहला चरण: फॉर्म वितरण घर-घर जाकर
25 जून से 3 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्व-भरे हुए फॉर्म बांटे जा चुके हैं. इस प्रक्रिया में राज्य के करीब 7.90 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया. 77,895 बूथ लेवल ऑफिसर के साथ-साथ 20,603 नए BLO को भी तैनात किया गया. फॉर्म [https://voters.eci.gov.in](https://voters.eci.gov.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है.
दूसरा चरण: फॉर्म भरकर 25 जुलाई तक जमा करें
हर नागरिक को अपना फॉर्म भरकर 25 जुलाई तक संबंधित BLO को सौंपना होगा. इस कार्य में लगभग 4 लाख स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है. यदि किसी का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में है, तो दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी. अन्य के लिए जन्म प्रमाण के अनुसार दस्तावेज जरूरी होंगे, जो जन्म वर्ष के आधार पर अलग-अलग होंगे.
तीसरा चरण: BLO देंगे रसीद, डेटा होगा अपलोड
BLO द्वारा जमा किए गए फॉर्म की रसीद मतदाता को दी जाएगी. यह प्रक्रिया 25 जून से 26 जुलाई तक चलेगी. फॉर्म का डेटा मोबाइल ऐप या ECInet पर अपलोड किया जाएगा और संबंधित अधिकारी को सौंपा जाएगा.
चौथा चरण: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
1 अगस्त से प्रारूप (ड्राफ्ट) वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें समय से फॉर्म जमा करने वालों के नाम शामिल होंगे. यह सूची वेबसाइट और राजनीतिक दलों को मुफ्त दी जाएगी.
पांचवां चरण: दावे और आपत्तियों का निपटारा
1 अगस्त से 1 सितंबर तक का समय दावे और आपत्तियों के लिए निर्धारित किया गया है. संबंधित अधिकारी जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे.
अंतिम सूची 30 सितंबर को होगी जारी
तमाम दावों और आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम वोटर लिस्ट 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी. यह सूची सभी राजनीतिक दलों को मुफ्त में दी जाएगी और ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगी.
और पढ़ें
- बिहार चुनाव में खेला करेंगे असदुद्दीन ओवैसी!, AIMIM ने लालू यादव को लेटर लिखकर ऐसा क्या कहा?
- Bihar Assembly Election 2025: बिहार में महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी आप, अरविंद केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
- Bihar Election 2025: तेजस्वी का बड़ा दांव! बोले- नीतीश के 20 साल की गलती मैं 20 महीने में सुधार दूंगा, जानें कैसे?