Bihar Election 2025: पत्रकारों, सफाई कर्मचारियों के बाद अब ट्रांसजेंडर के लिए सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, जानें पूरी डिटेल
बिहार में चुनाव नजदीक हैं और नीतीश सरकार लगातार अहम फैसले ले रही है. रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य में सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए ‘बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’ के गठन का आदेश जारी किया गया है.
Cm Nitish Kumar: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार बड़े ऐलान कर रही है. शनिवार और रविवार को उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो जनता के अलग-अलग वर्गों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
रविवार को नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि राज्य में ‘बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’ के गठन का आदेश दिया गया है. इस आयोग का मकसद सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना, कल्याण योजनाओं की निगरानी करना और सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है.
क्या काम करेगा आयोग?
यह आयोग सफाईकर्मियों के लिए सरकार को सुझाव देगा, उनकी शिकायतें सुनेगा और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगा. आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे, जिनमें से एक महिला या ट्रांसजेंडर होंगे. इस कदम को समाज के वंचित वर्ग के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
Also Read
- Actress Eating Mutton After Shravan Fast: सावन के पवित्र महीने में मटन खाती पकड़ी गई ये एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर खुल्लम-खुल्ला दिखाई वीडियो
- MP विधानसभा के मॉनसून सत्र में विवाद, नारेबाजी और विरोध पर लगा रोक, कांग्रेस बोली– क्या हम आपातकाल में हैं?
- ENG vs IND 4th Test: मैनचेस्टर में भारत पर बारिश होगी मेहरबान! जानें कैसा रहेगा पांचवें दिन का मौसम
पत्रकारों के लिए पेंशन में भारी बढ़ोतरी
शनिवार को मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए पेंशन योजना में बड़ा बदलाव किया. अब योग्य पत्रकारों को हर महीने 6,000 की जगह 15,000 रुपये पेंशन मिलेगी. इतना ही नहीं, अगर किसी पेंशनधारी पत्रकार की मृत्यु हो जाती है, तो उनके पति या पत्नी को 3,000 की जगह 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.
बिजली बिल में छूट का तोहफा:
नीतीश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत दी है. सीएम ने ऐलान किया कि 1 अगस्त 2025 से हर घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. इसका सीधा फायदा राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को मिलेगा