बिहार के अररिया जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों की ली जान

अररिया जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन परिवारों को सूना कर दिया. नरपतगंज थाना क्षेत्र के चौहान टोला के पास फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात मालवाहक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे.

x
Antima Pal

बिहार: बिहार के अररिया जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन परिवारों को सूना कर दिया. नरपतगंज थाना क्षेत्र के चौहान टोला के पास फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात मालवाहक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे.

बिहार के अररिया जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा

मृतकों की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है. ये हैं- मोहम्मद अशरफ (पिता मोहम्मद उस्मान), मोहम्मद शमीर (पिता मोहम्मद अयूब) और मोहम्मद अरबाज (पिता मोहम्मद रुस्तम)। तीनों युवक हाजी टोला वार्ड नंबर 1 और आसपास के इलाके से थे. वे नेपाल से जोगबनी बॉर्डर के रास्ते घर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ.

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों की ली जान

घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज पुलिस और फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा मौके पर पहुंचे. शुरुआत में शवों की पहचान मुश्किल हुई, लेकिन स्थानीय लोगों और दस्तावेजों की मदद से जल्द ही मृतकों के नाम और पता पता चल गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की.

ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार

पुलिस के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और रात के समय यात्रा कर रहे थे. चौहान टोला के समीप पलासी-बथनाहा फोरलेन पर ट्रक ने सामने से या साइड से टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक सड़क पर जा गिरे. ट्रक चालक ने हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. फिलहाल ट्रक और उसके ड्राइवर की तलाश जारी है.

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. आस-पास के इलाकों में लगे कैमरों से कोई सुराग मिलने की उम्मीद है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार कितनी थी और क्या कोई अन्य वजह जैसे ओवरलोडिंग या लापरवाही शामिल थी. यह हादसा बिहार में बढ़ते सड़क हादसों की एक और मिसाल है, जहां तेज रफ्तार वाहन और रात के समय यात्रा अक्सर जानलेवा साबित हो रही है. स्थानीय लोग और परिजन गमगीन हैं. इलाके में मातम का माहौल है.