WPL 2024 Team Purse: इस टीम के पास है सबसे ज्यादा पैसा, जानें सभी 5 टीमों का हाल
WPL 2024 Team Purse: हम आपके लिए सभी 5 टीमों की पर्स डिटेल लेकर आए हैं. जानिए सबसे ज्यादा पैसा किस टीम के पास है.
WPL 2024 Team Purse: 9 दिसंबर यानी आज मुंबई में विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के लिए नीलामी होनी है. दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से खिलाड़ियों पर बोली लगना शुरू होगी. इस सीजन के लिए सभी 5 टीमें पूरी तरह तैयार हैं. फ्रेंचाइजी बेहतर कॉम्बिनेशन बनाने के इरादे से ऑक्शन में उतरेंगी. इससे पहले जानिए कि सबसे ज्यादा पैसा किसी टीम के पास है.
इस बार सबसे ज्यादा पैसा गुजरात जायंट्स के पास है. ये टीम सबसे ज्यादा खिलाड़ी भी खरीद सकती है. एक टीम में अधिकतम 18 प्लेयर्स हो सकते हैं. सबसे ज्यादा खिलाड़ी फिलहाल दिल्ली में 15 हैं तो वह 3 ही खिलाड़ियों को खरीद सकती है.
WPL 2024 Teams List: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 की सभी टीमों के नाम
1. मुंबई इंडियंस
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
3. यूपी वारियर्स
4. दिल्ली कैपिटल्स
5. गुजरात जायंट्स
आइए नीचे जान लेते हैं किस टीम के पास कितने रुपए का पर्स है
1. गुजरात जायंट्स
कुल प्लेयर्स- 8
विदेशी प्लेयर्स- 3
कितने प्लेयर्स खरीद सकते हैं- 10
पर्स बैलेंस- 5 करोड़ 95 लाख (5,95,00,000)
2. यूपी वारियर्स
कुल प्लेयर्स- 13
विदेशी प्लेयर्स- 5
कितने प्लेयर्स खरीद सकते हैं- 5
पर्स बैलेंस- 4 करोड़ (4,00,00,000)
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
कुल प्लेयर्स- 11
विदेशी प्लेयर्स- 3
कितने प्लेयर्स खरीद सकते हैं- 7
पर्स बैलेंस- 3 करोड़ 35 लाख (3,35,00,000)
4. दिल्ली कैपिटल्स
कुल प्लेयर्स- 15
विदेशी प्लेयर्स- 5
कितने खिलाड़ी खरीद सकते हैं- 3
पर्स बैलेंस- 2 करोड़ 25 लाख (2,25,00,000)
5. मुंबई इंडियंस
कुल प्लेयर्स- 13
विदेशी प्लेयर्स- 5
कितने खिलाड़ी खरीद सकते हैं: 5
पर्स बैलेंस- 2 करोड़ 10 लाख (2,10,00,000)