menu-icon
India Daily

क्या राज्यसभा जा पाएंगी पहलवान विनेश फोगाट, जानें क्या कहते हैं नियम?

Vinesh Phogat For Rajyasabha: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद संन्यास ले लिया. इसके बाद से उन्हें राज्यसभा की सीट दिए जाने की मांग उठ रही है. हालांकि, नियमों के मुताबिक क्या विनेश फोगाट अभी राज्यसभा सदस्य बनने के योग्य हैं या नहीं, इस पर एक नजर डालते हैं.

India Daily Live
क्या राज्यसभा जा पाएंगी पहलवान विनेश फोगाट, जानें क्या कहते हैं नियम?
Courtesy: IDL

Vinesh Phogat For Rajyasabha: भारतीय कुश्ती की शान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खेल से संन्यास ले लिया. उनके इस फैसले के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में उनकी संभावित राजनीतिक पारी की चर्चा शुरू हो गई.

फोगाट को राज्यसभा भेजना चाहते हैं हरियाणा के पूर्व सीएम 

विनेश फोगाट के राजनीतिक करियर की शुरुआत राज्यसभा से हो सकती है, ऐसी चर्चाएं तेज हैं. उनके गृह राज्य हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट खाली होने वाली है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी विनेश को राज्यसभा भेजने की बात कही है. हालांकि, कानूनी बाधाएं भी हैं.

नियमों के चलते फोगाट का रास्ता मुश्किल

राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है. विनेश फोगाट की उम्र 29 वर्ष है और उनका जन्मदिन 25 अगस्त को है. राज्यसभा के लिए चुनाव 3 सितंबर को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है, जो उनके 30वां जन्मदिन से चार दिन पहले है.

इस तरह विनेश फोगाट उम्र की पाबंदी के कारण इस बार राज्यसभा का सदस्य नहीं बन पाएंगी. हालांकि, भविष्य में उनके लिए राजनीतिक पारी की संभावनाएं बनी हुई हैं.

कई खिलाड़ी जा चुके हैं राज्यसभा

राज्यसभा में खिलाड़ियों के जाने का सिलसिला जारी है. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विश्व चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं. वर्तमान में हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं. विनेश फोगाट के ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राजनीति में आने की चर्चा शुरू हुई है. हालांकि, उम्र संबंधी कानूनी बाधा के कारण उन्हें अभी इंतजार करना होगा.