क्या नंबर 8 की जर्सी में खेलेंगे 'थाला'? CSK की वायरल तस्वीर ने मचा दिया हड़कंप, जडेजा को ट्रिब्यूट दे रहे धोनी!
IPL 2026 शुरु होने से पहले सीएसके फैंस में हलचल मची हुई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह संकेत दिए जा रहे हैं कि थाला इस सीजन शायद नंबर 7 की जगह नंबर 8 की जर्सी पहनकर खेल सकते हैं.
नई दिल्ली: IPL 2026 शुरु होने से पहले ही फैंस के चहेते थाला यानी कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा में वापस आ गए हैं. लंबे समय से क्रिकेट जगत पर राज कर रहे धोनी की जर्सी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दो दशकों से भी ज्यादा समय से नंबर 7 जर्सी एमएस धोनी की पहचान रही है.
हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. एक पोस्ट ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिसमें यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिग्गज पूर्व कप्तान आगामी सीजन में 8 नंबर की जर्सी में खेलते दिख सकते हैं. क्या है इस मामले की पूरी सच्चाई आईए जानते हैं.
क्या है पूरा मामला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अफवाह ने तब तूल पकड़ा जब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की एक जर्सी की तस्वीर सामने आई, जिसमें जर्सी नंबर 8 के ऊपर 'धोनी' नाम लिखा हुआ था. फिर क्या था इसके बाद से फैंस में हलचल तेज हो गई. थाला फैंस ने तुरंत अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि क्या यह कोई रणनीतिक कदम है या इसके पीछे कोई बड़ी वजह है.
रविंद्र जडेजा से जोड़ कर देख रहे फैंस
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पब्लिसिटी स्टंट है या इसके पीछे कुछ बड़ा राज जुड़ा हुआ है. इसी बीच कुछ फैंस का कहना है कि धोनी की जर्सी नंबर 7 शायद रविंद्र जडेजा से जुड़ी हो सकती है जोकि इस सीजन सीएसके का साथ छोड़ आरआर में शामिल चुके हैं.
ज्ञात हो कि जडेजा पहले नंबर 8 की जर्सी पहनते थे. ऐसे में धोनी का इस नंबर को पहनाना जडेजा को ट्रिब्युट माना जा रहा है. हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है, यह केवल फैंस द्वारा लगाए जा रहे कयास हैं.
धोनी के सम्मान में रिटायर हुई जर्सी नंबर 7
विश्व कप के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए बहुत कुछ किया है. धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई है.
बीसीसीआई ने धोनी के भारतीय क्रिकेट में योगदान के सम्मान में साल 2023 के अंत में आधिकारिक तौर पर नंबर 7 जर्सी को रिटायर कर दिया था. जिसका मतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए कोई दूसरा खिलाड़ी इसे नहीं पहन सकतेगा.
और पढ़ें
- टी20 विश्व कप जीतने के बाद सूर्या ने किया बड़ा खुलासा! गंभीर नहीं... इन 4 लोगों ने भी दी थी कप्तान बनाने की सलाह
- लखनऊ में स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन, CM योगी ने दिया आशीर्वाद; गौतम गंभीर सहित कई दिग्गज हुए शामिल
- 'समय अब खत्म हो गया...', राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने पर संजू सैमसन का खुलासा; धोनी को लेकर कही बड़ी बात