menu-icon
India Daily

पद्म श्री समारोह से क्यों गायब रहे रोहित शर्मा? हिटमैन के नदारद होने से फैंस हैरान

सोमवार, 25 मई को नई दिल्ली में आयोजित पद्म श्री समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें फैंस को उनके चहेते रोहित शर्मा नहीं दिखे थे. अब इस समारोह में रोहित शर्मा का न आना कई प्रशंसकों के लिए हैरानी का सबब बना हुआ है. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
पद्म श्री समारोह से क्यों गायब रहे रोहित शर्मा? हिटमैन के नदारद होने से फैंस हैरान
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा कल से काफी चर्चा में हैं. हालांकि रोहित हमेशा ही सुर्खियों का विषय रहते हैं लेकिन आज वह एक खास वजह से चर्चा में हैं. दरअसल सोमवार, 25 मई को नई दिल्ली में आयोजित पद्म श्री समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें फैंस को उनके चहेते रोहित शर्मा नहीं दिखे थे. अब इस समारोह में रोहित शर्मा का न आना कई प्रशंसकों के लिए हैरानी का सबब बना हुआ है. 

हैरानी की खास वजह यह है कि उन्हें इस साल की शुरुआत में ही भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के प्राप्तकर्ताओं की सूची में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया था. लेकिन उसके बाद वह इस समारोह में नजर नहीं आए. अब इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर क्यों रोहित शर्मा इस सामरोह से दूर हैं. तो अब इसके पीछे की असली वजह सामने आ गई है.  

पद्म श्री समारोह में क्यों नहीं पहुंचे रोहित शर्मा? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल रिपब्लिक डे पर पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें रोहित शर्मा का नाम शामिल था. हालांकि, भारतीय कप्तान उन पहले पुरस्कार विजेताओं के ग्रुप में शामिल नहीं थे जिन्हें 25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया था. 

कब मिलेगा हिटमैन को अवॉर्ड 

अब उम्मीद है कि रोहित को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक समारोह में पद्म श्री पदक प्राप्त होगा, हालांकि इसके आधिकारिक डेट की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही तारीख का ऐलानहो सकता है. 

जो पुरस्कार विजेता पहले समारोह में शामिल नहीं हो पाते हैं, उन्हें सरकार द्वारा आयोजित दूसरे समारोहों के दौरान नियमित रूप से समायोजित किया जाता है.

हरमनप्रीत कौर को मिला सम्मान 

रोहित को भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, नेतृत्व की उपलब्धियों और राष्ट्रीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय सफलता के सम्मान में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

जहां हरमनप्रीत ने समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए इंग्लैंड में भारतीय महिला वनडे विश्व कप की तैयारियों से पीछे रहने का विकल्प चुना , वहीं रोहित कार्यक्रम संबंधी कारणों से पहले अलंकरण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके.