कौन हैं क्रिस्टियानो जूनियर की मां? रोनाल्डो की जिंदगी का वो राज जो आज भी है अनसुलझा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जिंदगी सिर्फ फुटबॉल रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही. जॉर्जीना से मुलाकात और शादी के अलावा उनके परिवार, बड़े बेटे की मां और बिपाशा बसु से जुड़ी पुरानी चर्चा भी सुर्खियों में रही है.

X (@Iwasamwill)
Meenu Singh

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल के मैदान पर जितने बड़े सितारे हैं, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही है. जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में रहा और अब दोनों शादी कर चुके हैं. लेकिन रोनाल्डो की जिंदगी में ऐसे कई अध्याय हैं, जिनके बारे में प्रशंसक आज भी जानना चाहते हैं. उनके बड़े बेटे की मां की पहचान से लेकर बिपाशा बसु के साथ जुड़ी पुरानी अफवाह तक कई किस्से चर्चा में रहे हैं.

जॉर्जीना से पहली मुलाकात और प्यार

रोनाल्डो और जॉर्जीना की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी. उस समय जॉर्जीना गुच्ची के एक स्टोर में काम करती थीं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि रोनाल्डो को देखते ही उनके मन में एक अलग सी फिलिंग्स पैदा हुई थी. जिसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और लंबे समय तक साथ रहने के बाद अगस्त 2025 में उन्होंने सगाई की. अब दोनों शादी कर चुके हैं.

क्रिस्टियानो जूनियर की मां आज भी रहस्य

रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर का जन्म तब हुआ था, जब फुटबॉलर 25 साल के थे. रोनाल्डो ने कभी सार्वजनिक रूप से बच्चे की मां की पहचान नहीं बताई. इस विषय में अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं, लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हुई. जूनियर अब फुटबॉल सीख रहे हैं और अपने पिता की तरह खेल में करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.


बिपाशा बसु से जुड़ी थी पुरानी चर्चा

2007 में पुर्तगाल के लिस्बन में एक समारोह के दौरान रोनाल्डो और अभिनेत्री बिपाशा बसु की तस्वीर सामने आई थी. दोनों के करीब होने के बाद उनके कथित रिश्ते की खबरें फैल गईं. हालांकि, इसके बाद दोनों को साथ नहीं देखा गया और इस संबंध को लेकर कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई. इसलिए यह मामला बाद में महज अफवाह तक सीमित माना गया.

नन्हे बेटे को खोने का दर्द

2022 में रोनाल्डो और जॉर्जीना जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले थे. डिलीवरी के दौरान उनके बेटे की मौत हो गया, जबकि बेटी को बचा लिया गया था. रोनाल्डो ने खुद इस दुखद घटना की जानकारी साझा की थी. यह उनके परिवार के लिए बेहद कठिन समय था. इस घटना ने उनके निजी जीवन का ऐसा पक्ष सामने रखा, जो उनकी चमकदार फुटबॉल छवि से बिल्कुल अलग था.