नई दिल्ली: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला खेला जाना है. ये मैच केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स के मैगान पर होना है.
सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर से अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना मैदान पर उतरेगी. केकेआर और एसआरएच ने अपने इस सीजन के अभियान की शुरुआत हार के साथ की है. अब दोनों ही टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की. ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था जिसमें एसआरएच को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
इसके बाद केकेआर और एमआई के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच एमआई ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी थी. अपनी पहली हार के बाद अब दोनों टीमों के बीच अपनी पहली जीत के लिए जंग होगी. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारेगी.
KKR vs SRH के बीच खेला जाने वाला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
KKR vs SRH IPL 2026 में 02 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
KKR vs SRH के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.
KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.
KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.