चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने गुजरात टाइटंस को लगभग रौंदते हुए मुकाबले को तीन विकेट से अपने नाम किया. भले ही पीबीकेएस की शुरुआत शानदार रही लेकिन अब टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है, क्योंकि अब बीसीसीआई ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया है.
BCCI अय्यर को सजा देते हुए 12 लाख का फाइन लगाया है. कहा जा रहा है कि अय्यर ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक का उल्लंघन किया है जिस कारण उन्हें ये सजा सुनाई गई है.
बीती शाम पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया जिसमें श्रेयस अय्यर की युवा सेना ने जीटी पर तीन विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन इसी बीच अय्यर आईपीएल 2026 के पहले कप्तान बन गए हैं जिन पर बीसीसीआई द्वारा फाइन लगाया गया है.
बता दें बोर्ड ने उन पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का फाइन लगाया है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.
🚨 BREAKING: SHREYAS IYER FINED! 🚨
Despite a thrilling 3-wicket win over GT, Punjab Kings captain Shreyas Iyer has been hit with a ₹12 lakh fine for a slow over-rate offence. 📉
It’s the first breach of the season for PBKS. A costly victory for the skipper! 💸 pic.twitter.com/8e1OMJ9dM1
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 1, 2026
बता दें श्रेयस पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के उल्लंघन का जुर्माना लगा है. गौरतलब है कि पहली गेंदबाजी का चुनाव करने वाली पंजाब किंग्स को अपने 20 ओवर पूरे करने में लगभग दो घंटे लग गए. पारी के आखिरी ओवर से पहले टाइमर खत्म होने के कारण उन्हें पेनल्टी भी देनी पड़ी.
इसके चलते उन्हें 30 गज के घेरे के अंदर एक फील्डर लाना पड़ा, जिसका मतलब था कि बाउंड्री पर केवल चार फील्डर ही तैनात किए जा सकते थे. यह पहली बार नहीं है जब अय्यर पर आईपीएल के दौरान जुर्माना लगयाा गया है. बोर्ड ने पिछले साल भी दो बार उन पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया था.