लखनऊ: IPL 2026 सीजन के का पांचवां मैच बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि बुधवार की शाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऋषभ पंत और केएल राहुल की पूर्व टीमें दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी.
इस मुकाबले में सबकी निगाहें एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पर होगी क्योंकि ऋषभ पंत का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक गया था. तो इस बार फैंस और फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह इस मैच में फॉर्म वापसी करेंगे. मैच शुरु से पहले जानते हैं कहां होगा मैच का लाइव प्रसारण-
इस मुकाबले में फैंस बल्लेबाजी में आतिशबाजियां देखने को मिलेगी क्योंकि दोनों ही टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज खेल रहे हैं. इस मुकाबले में टी20 के कुछ सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, जैसे कि एलएसजी के लिए निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, एडन मार्कराम और ऋषभ पंत और डीसी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर, एक्शन में नजर आएंगे.
हालांकि, दोनों ही टीमों के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को चोट लगने से नुकसान भी हुआ है. इनमें से डीसी टीम पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, क्योंकि मिचेल स्टार्क अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर रहेंगे. बेन डकेट भी पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे और उनके स्थान पर अभी तक किसी खिलाड़ी की नियुक्ति नहीं हुई है
एलएसजी के लिए, वानिंदु हसरंगा को अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी नहीं मिली है और जोश इंग्लिस व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट के कम से कम पहले आधे हिस्से में नहीं खेल पाएंगे।.
LSG vs DC के बीच खेला जाने वाला मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
LSG vs DC आईपीएल 2026 में 01 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
LSG vs DC के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.
LSG vs DC के बीच आईपीएल 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.
LSG vs DC के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
LSG vs DC के बीच आईपीएल 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.