menu-icon
India Daily

LSG vs DC: 'मैं तुम्हें नहीं बता रहा..' जस्टिन लैंगर ने DC को रणनीति बताने से किया इनकार, ओपनिंग पोजिशन पर से नहीं उठा पर्दा

एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर ने मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बैटिंग लाइनअप पर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
LSG vs DC: 'मैं तुम्हें नहीं बता रहा..' जस्टिन लैंगर ने DC को रणनीति बताने से किया इनकार, ओपनिंग पोजिशन पर से नहीं उठा पर्दा
Courtesy: ANI

लखनऊ: आईपीएल का रोमांच धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है. अब तक के सभी मैच बेहद रोमांच रहे हैं. लीग में आरसीबी, एमआई, आरआर और पीबीकेएस ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. अब बुधवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है. लेकिन इस मैच में सबकी निगाहें केवल एक ही खिलाड़ी पर टिकी होंगी. वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान और लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत हैं. फैंस को पंत से बड़े स्कोर की उम्मीद है. 

पंत के प्रदर्शन और बैटिंग लाइनअप को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इन कयासों के बीच, एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर ने मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में लैंगर से टीम की रणनीति और योजना के बारे में पूछा गया तो कोच ने इस बारे में बताने से बिलकुल मना कर दिया. 

'मैं तुम्हें नहीं बता रहा हूं'

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें मीडिया ने एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर से ऋषभ पंत की बैटिंग पोजिशन को लेकर सवाल खड़े किए. लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया और मीडिया को इस बारे में बताने से मना कर दिया.  

उन्होंने कहा कि 'मैं आपको नहीं बता रहा. सच तो यह है कि मैं यहां बैठकर आपको यह नहीं बताने वाला कि ऋषभ पंत कल किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि अगर मैंने आपको बताया तब डीसी को पता चल जाएगा कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, और अपनी रणनीति तैयार कर लेंगे. आप भी बाकी सब की तरह इंतजार करीए. कल सबका खुलासा हो जाएगा. 

अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं ऋषभ पंत

कोच जस्टिन लैंगर ने आगे अपनी विपक्षी टीम को लगभग डराते हुए कहा कि पंत फिलहाल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है और उन्हें उम्मीद है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करेंगे.

पिछला सीजन था निराशाजनक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत का प्रदर्शन पिछले सीजन बेहद निराशाजनक था. पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें करीब 27 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था.

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिसाड़ी होने के बाद भी उन्होंने 24.45 की औसतसे 269 रन बनाए थे. पंत का बल्ला पिछले सीजन केवल आखिरी मुकाले में चला था जिसमें उन्होंने अकेले एक ही पारी में 118* रन बनाए थे. 

Topics