WCL 2025, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में होगी जोरदार टक्कर, कब-कहां और कैसे देखें मुकाबले को लाइव
WCL 2025, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं.
WCL 2025, India vs Pakistan: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. लीग स्टेज में दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच रद्द होने के बाद अब सेमीफाइनल में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टक्कर होगी. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 31 जुलाई, गुरुवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा.
WCL 2025 के सेमीफाइनल में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस आमने-सामने होंगे. लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मैच 20 जुलाई को होना था लेकिन भारत के कुछ खिलाड़ियों ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया था. इसके बावजूद युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारत चैंपियंस ने तीन जीत के साथ चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन
भारत चैंपियंस ने अपने आखिरी लीग मैच में वेस्टइंडीज को हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया. इस जीत में स्टुअर्ट बिन्नी की तूफानी बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई. वहीं, पाकिस्तान चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और इस मुकाबले में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.
Also Read
- ENG vs IND 5th Test: थम नहीं रहा गंभीर और पिच क्यूरेटर विवाद, पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ECB पर निकाला गुस्सा
- ENG vs IND: सुनील गावस्कर के 54 साल पुराने रिकॉर्ड को ओवल में तोड़ेंगे गिल! 53 रन बनाते ही बन जाएंगे पहले बल्लेबाज
- एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर BCCI पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि...'
भारत का स्क्वाड
युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण एरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्दार्थ कौल, गुरकीरत मान.
पाकिस्तान की टीम
मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक (कप्तान), सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमिर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुम्मन रईस, इफ्तिखार अहमद.
कब और कहां होगा मुकाबला?
भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 31 जुलाई 2025, गुरुवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा.
कब खेला जाएगा मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे शुरू होगा.
कहां पर देख सकेंगे मुकाबला
भारत में इस रोमांचक सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. अगर आप टीवी पर मैच नहीं देख सकते, तो लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैनकोड ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होंगे. प्रशंसक इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.