विराट कोहली का जलवा आईपीएल में लगातार चलता रहता है. रन मशीन कोहली के बल्ला के कारण आरसीबी हमेशा प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहती है लेकिन पिछले दो मैचों में चौंकाने वाला मोमेंट देखने को मिला. विराट लगातार दूसरी बार डक पर आउट पर हो गए. ऐसे देख कई लोग उन्हें वापस इंग्लैड जाकर फॉर्म की तलाश करने को भी कह रहे हैं. वहीं कोहली फैंस इसे सिर्फ विराट के आक्रमक अंदाज का परिणाम बता रहे हैं. पहले LSG, फिर MI के खिलाफ विराट डक पर आउट हो गए.
विराट कोहली लंबे समय से आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाते हैं. उनके बल्ले से निकले रन ही अक्सर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते रहे हैं. इस बार कहानी कुछ अलग दिखाई दे रही है।.पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट बिना रन बनाए आउट हुए और उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उनका खाता नहीं खुल सका. लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होना उनके जैसे बड़े बल्लेबाज के लिए असामान्य माना जा रहा है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती गेंदों पर विराट जरूरत से ज्यादा आक्रामक खेलने की कोशिश कर रहे हैं. इसका फायदा गेंदबाज उठा रहे हैं.
Virat Kohli goes for a Golden Duck 😯
Courtesy Deepak Chahar 🤌💙
Updates ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @mipaltan pic.twitter.com/LxCP62qvVJ— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026Also Read
कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड का जिक्र तेजी से होने लगा है. दरअसल, विराट इंग्लैंड में रहते हैं. वह भारत से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे. इसके बाद विराट के खिलाफ कुछ लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया की उनको वापस इंग्लैंड चले जाना चाहिए. इससे उनकी फॉर्म वापस आ सकती है. वहीं विराट के फैंस उनका इन तंजों से बचाव करते दिखे.
विराट के लगातार फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. एक वर्ग का कहना है कि विराट अब पहले जैसी निरंतरता नहीं दिखा पा रहे हैं और टी20 क्रिकेट में उनका दबदबा धीरे-धीरे कम हो रहा है. वहीं दूसरे पक्ष का मानना है कि कोहली का आक्रामक रवैया ही उनकी पहचान है और कभी-कभी इसी वजह से जल्दी विकेट भी गिर जाते हैं.