menu-icon
India Daily

सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड पर 'रनमशीन कोहली' की नजर, WC 2027 से पहले 14 ODI में कैसे पूरा होगा 16 शतक का मिशन?

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड से 16 कदम दूर हैं. ODI World Cup 2027 से पहले भारत के पास 14 वनडे मुकाबले प्रस्तावित हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड पर 'रनमशीन कोहली' की नजर, WC 2027 से पहले 14 ODI में कैसे पूरा होगा 16 शतक का मिशन?
Courtesy: Pinterest

क्रिकेट किंग विराट कोहली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्हें केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्यार किया जाता है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने नाम रिकॉर्ड्स की लड़ियां लगा ली हैं. अब किंग कोहली की नजर अपने फेवरेट खिलाड़ी सचिन के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है. 

विराट कोहली के सामने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे करने का बड़ा लक्ष्य है. वह फिलहाल 84 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड से 16 शतक पीछे हैं. दिलचस्प बात यह है कि ODI World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया को तय 14 वनडे मुकाबले खेलने हैं. इनमें वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज शामिल हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या विराट इन मैचों के दौरान सचिन के आंकड़े के करीब पहुंच पाएंगे और 100 शतक पूरे करने की राह कैसी होगी.

सचिन के रिकॉर्ड से 16 शतक दूर हैं विराट

गौरतलब है कि विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 100 शतक लगाए थे. यानी विराट को इस आंकड़े की बराबरी करने के लिए 16 शतक और चाहिए. कोहली के नाम वनडे में 54 शतक हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब उनका मुख्य फोकस वनडे क्रिकेट पर है. यही फॉर्मेट उनके 100 शतक के लक्ष्य की सबसे बड़ी उम्मीद है.

ODI World Cup 2027 से पहले मिलेंगे 14 वनडे मौके

भारत को ODI World Cup 2027 से पहले कुल तय 14 वनडे मुकाबले खेलने हैं. इनमें वेस्टइंडीज के खिलाफ 3, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5, श्रीलंका के खिलाफ 3 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच शामिल हैं. इसके अलावा, विश्व कप से ठीक पहले भारत को एशिया कप 2027 में भी शिरकत होना है और उसमें भी भारत को लगभग 5 से 7 मैच खेलने होंगे.  इसके बाद साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज होने की संभावना है. तो इन सबको मिलाकर भारत को विश्व कप से पहले कुल 20 से 26 मैच खेलने होंगे. ऐसे में कोहली के लिए 16 शतक का आंकड़ा छूना नामुमकिन नहीं है. 

भारत के तय ODI द्विपक्षीय सीरीज 

- 3 ODIs Vs वेस्ट इंडीज 
- 5 ODIs Vs न्यूजीलैंड
- 3 ODIs Vs श्रीलंका
- 3 ODIs Vs जिम्बाब्वे