ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया ए की दोनों टीमों का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है, जबकि इसमें देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान रहेंगे. वहीं मल्टी-डे मुकाबलों में देवदत्त कप्तानी करेंगे और साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है.
हालांकि इस टीम में सबसे खास बात यह है कि इसमें बीसीसीआई ने भारत के विश्व विजेता प्लेयर हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया है. इस सीरीज में उनका खेलना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में दो बहुदिवसीय और तीन एक दिवसीय मैच शामिल हैं, जोकि पुडुचेरी में खेला जाएगा.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) September 9, 2026
India A squad announced for home series against Australia A, comprising two multi-day matches and three one-day games in Puducherry.
Details 🔽https://t.co/qv3pB2OLhj pic.twitter.com/svfhQbnEoV
BCCI ने 50 ओवर मैच के लिए ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा जताया है. भारत ए का वनडे अभियान 6 अक्टूबर से शुरू होगा. उनके साथ देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.
वहीं मल्टी-डे टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल को दी गई है, और साई सुदर्शन को उपकप्तान चुना गया है. इस टीम का अभियान 22 सितंबर से शुरू होगा. देवदत्त हाल में श्रीलंका के टेस्ट दौरे पर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दो शतक लगा चुके हैं. फिलहाल वह चेन्नई में जारी दलीप ट्रॉफी फाइनल में दक्षिण जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, विजय कुमार वैश्य*
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर
| डेट | मैच | वेन्यू |
| 22-25/08/26 | पहला बहु-दिवसीय कार्यक्रम | पुदुचेरी |
| 29/08/26-02/09/26 | दूसरा बहु-दिवसीय कार्यक्रम | पुदुचेरी |
| 06/09/26 | पहला एक दिवसीय | पुदुचेरी |
| 09/09/26 | दूसरा एक दिवसीय | पुदुचेरी |
| 11/09/26 | तीसरा एक दिवसीय | पुदुचेरी |