menu-icon
India Daily

विनोद कांबली की सेहत में सुधार, अस्पताल में करने लगे ‘चक दे इंडिया’ पर डांस

कांबली का यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि वह इस मुश्किल समय में भी अपनी ऊर्जा और जोश को कायम रखे हुए हैं. वीडियो में कांबली अपनी पसंदीदा धुन पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Gyanendra Sharma
विनोद कांबली की सेहत में सुधार, अस्पताल में करने लगे ‘चक दे इंडिया’ पर डांस
Courtesy: Social Media

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली की सेहत में सुधार हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कांबली धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं और अब उनकी स्थिति में काफी सुधार देखा जा रहा है. इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह अस्पताल के अपने कमरे में कर्मचारियों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

कांबली का यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि वह इस मुश्किल समय में भी अपनी ऊर्जा और जोश को कायम रखे हुए हैं. वीडियो में कांबली अपनी पसंदीदा धुन पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि वह जो गाना गा रहे हैं, वह है 'चक दे इंडिया'एक ऐसा गाना जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और जोश का संचार करता है.

उत्साह में दिखे विनोद कांबली

पूर्व क्रिकेटर ने अपनी बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अपने उत्साह को बरकरार रखा है जो उनके अनुयायियों और फैंस के लिए एक सकारात्मक संदेश है.विनोद कांबली का यह वीडियो उनके जीवन के संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक बन गया है और यह दर्शाता है कि कठिनाइयों के बावजूद एक व्यक्ति को हमेशा अपने उत्साह और जोश को बनाए रखना चाहिए.

अस्पताल में भर्ती कराया गया था

कांबली को करीब डेढ़ हफ्ते पहले ही इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पहले यूरिन सम्बंधी शिकायत की थी लेकिन अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जब उनके टेस्ट किए गए तो असलियत सामने आई.सभी को उम्मीद है कि कांबली की सेहत पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और वह जल्द ही मैदान पर वापस लौटेंगे. उनके फैंस भी उनकी जल्दी सेहतमंदी की कामना कर रहे हैं.