वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? गौतम गंभीर ने बताया सोशल मीडिया नहीं, ये चीजें करती हैं फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में हैं. इनके शानदार फॉर्म और दमदार प्रदर्शन की चर्चा हर तरफ हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी टीम की प्लेइंग XI में लगातार जगह नहीं मिल पा रही है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में हैं. इनके शानदार फॉर्म और दमदार प्रदर्शन की चर्चा हर तरफ हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी टीम की प्लेइंग XI में लगातार जगह नहीं मिल पा रही है. ऐसे में लोगों के सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इतनी मेहनत के बाद भी उन्हें टीम में क्यों नहीं लिया जा रहा है. अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि वैभव को मौका मिलेगा या नहीं, इसका फैसला सोशल मीडिया की मांग या लोगों के शोर से नहीं होगा.
गंभीर ने कहा कि टीम में किस खिलाड़ी को शामिल करना है, इसका फैसला कोच और कप्तान मिलकर करते हैं. उनका फोकस ऐसी प्लेइंग XI चुनने पर होता है, जो टीम को मैच जिता सके.
संजू सैमसन की वापसी के बाद बढ़ी चुनौती:
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था. इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ शानदार प्रदर्शन किया. वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. इसके बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. संजू सैमसन की टीम में वापसी के बाद वैभव को फिर बेंच पर बैठना पड़ा.
Also Read
एशियन गेम्स में परिस्थितियों को देखते हुए वैभव और संजू दोनों को एक साथ खेलने का मौका मिला था. लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बार फिर सवाल है कि इन दोनों में से किसे मौका मिलेगा.
सही फैसला लेना जरूरी- गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा कि वैभव एक कमाल के प्लेयर हैं. उनकी फॉर्म भी काफी अच्छी है. लेकिन टीम में पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को अचानक बाहर करना आसान फैसला नहीं है. उनके मुताबिक अगर वैभव को खिलाया जाता है तो अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर करना पड़ेगा. ऐसे में उस खिलाड़ी को यह समझाना भी मुश्किल होगा कि उसे क्यों बाहर किया गया. गंभीर ने कहा कि पिछले डेढ़-दो साल में जिस टीम कॉम्बिनेशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उसे सिर्फ कुछ खराब मैचों के बाद बदलना सही नहीं होगा.
सोशल मीडिया के दबाव में नहीं होगा फैसला:
गंभीर ने साफ कहा कि प्लाइंग XI सोशल मीडिया तय नहीं करता. उनके मुताबिक लोकप्रिय फैसला लेना आसान होता है, लेकिन सही फैसला लेना मुश्किल. टीम मैनेजमेंट का लक्ष्य खिलाड़ियों को सुरक्षा और भरोसा देना है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी की तीन-चार खराब पारियां उसे खराब खिलाड़ी नहीं बना देतीं. इसी तरह एक खराब सीरीज से पूरी टीम भी खराब नहीं हो जाती. ऐसे में टीम में कंटिन्यूटी बनाए रखना जरूरी है.