GT vs RR Qualifier 2: फिर शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 4 रनों से टूटा सपना

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में वैभव आज फिर शतक से चूक गए. वह 47 गेंदों में 96 रन बनाकर वापिस पवेलियन लौट गए.

X
Ashutosh Rai

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है. एक बार वैभव सूर्यवंशी का जादू पिच पर छा गया. क्वालिफायर-1 में सिर्फ तीन रनों से अपना शतक बनाने से चूक गए थे. वैभव आज फिर शतक से चूक गए.

राजस्थान के लगातार विकेट जा रहे थे. इसी बीच वैभव ने एक छोर संभाले रखा. वैभव की साई सुर्दशन ने 46 रन पर कैच भी छोड़ी. इसके बाद वैभव का बल्ला खुल गया. उन्हें हर गेंद फुटबॉल की तरह दिखने लगी. बेसबॉल के स्विंग के साथ अपना बैट घुमा रहे वैभव ने अपनी पारी से सबको चौंका दिया. किसी को एहसास नहीं हुआ कि ये 15 साल का युवा बल्लेबाज इतने बड़े मुकाबले में खेल रहा है. एक बार फिर वैभव का शतक जड़ने का सपना सपना ही रह गए. वह 47 गेंदों में 96 रन बनाकर वापिस पवेलियन लौट गए. वैभव सूर्यवंशी पिछली 4 पारियों में 3 IPL शतकों से चूक गए हैं. 

नर्वस नाइन्टीज ने फिर रोका

वैभव सूर्यवंशी शानदार शतक की ओर बढ़ रहे थे. कगिसो रबाडा ने उन्हें 96 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. इसके साथ ही वह इस सीजन तीसरी बार नर्वस नाइन्टीज का शिकार बने. आईपीएल इतिहास में अब वह डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं.


राजस्थान को मिला मजबूत स्कोर

वैभव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए. रविंद्र जडेजा ने 45 रन की पारी खेली. डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंदों पर 38 रन ठोक दिए.

IPL में सबसे ज्यादा रन

  • 973 - विराट कोहली 2016 में (SR: 152.03)
  • 890 - शुभमन गिल 2023 में (SR: 157.8)
  • 863 - जोस बटलर 2022 में (SR: 149.05)
  • 848 - डेविड वॉर्नर 2016 में (SR: 151.42)
  • 775 - वैभव सूर्यवंशी 2026 में (SR: 237)
  • 759 - साई सुदर्शन 2025 में (SR: 156.17)

IPL में सबसे ज्यादा 90s में आउट होने वाले बैट्समैन

  • 3 - डेविड वॉर्नर
  • 3 - केएल राहुल
  • 3 - ग्लेन मैक्सवेल
  • 3 - रुतुराज गायकवाड़
  • 3 - वैभव सूर्यवंशी

1000 IPL रन तक सबसे कम गेंदें खेली गई

  • 440 - वैभव सूर्यवंशी
  • 545 - आंद्रे रसेल
  • 560 - टिम डेविड
  • 575 - ट्रैविस हेड
  • 575 - फिल साल्ट
  • 594 - हेनरिक क्लासेन
  • 604 - वीरेंद्र सहवाग

सबसे तेज 1000 IPL रन

  • 21 - शॉन मार्श
  • 23 - लेंडल सिमंस
  • 23 - वैभव सूर्यवंशी
  • 24 - डेवोन कॉन्वे
  • 25 - मैथ्यू हेडन
  • 25 - साई सुदर्शन