Vaibhav suryavanshi replied sachin Tendulkar: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी से सबको अपना कायल बना दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 15 साल के इस बल्लेबाज ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोके. वह सबसे तेज शतक से सिर्फ तीन रनों से चूक गए. उनकी इस विस्फोटक पारी की चर्चा हर तरफ हो रही है. इस ताबतोड़ पारी की चर्चा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी की. अब उनके इस ट्वीट पर वैभव का भाुवक रिएक्शन आया है.
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव की तकनीक और आत्मविश्वास की खुलकर सराहना की. सचिन ने लिखा कि वैभव का बैट स्विंग और गेंद को खेलने का तरीका बेहद शानदार है. उन्होंने खास तौर पर युवा बल्लेबाज के फुटवर्क और दबाव में खेलने की क्षमता की तारीफ की.
Vaibhav Sooryavanshi’s bat swing has been outstanding. What’s even more remarkable is how beautifully he clears his front foot to create room for balls aimed at his legs. This freedom allows him to play the way he does.
That innings was nothing short of spectacular!— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2026Also Read
- क्या कल खत्म हो जाएगा गुजरात टाइटंस का सफर? GT के खिलाफ डराने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े
- Qualifier 2 में फाइनल की जंग! करो या मरो मुकाबले में आमने-सामने होंगी GT vs RR, जानिए पिच किसका देगी साथ
- GT vs RR, Qualifier 2: राजस्थान और गुजरात में होगी फाइनल की टिकट की जंग, यहां देख पाएंगे फैंस लाइव मैच
मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपने साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान जुरेल ने उन्हें बताया कि सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है. यह सुनते ही वैभव कुछ पल के लिए हैरान रह गए. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें ये अभी पता चला. वैभव ने कहा कि सचिन जैसे महान खिलाड़ी से तारीफ मिलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. वैभव ने अपनी 97 रन की पारी में 12 लंबे छक्के जड़े.
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में लगातार ताबतोड़ रन बना रहे हैं. एलिमिनेटर की पारी के बाद वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे पहुंच गए हैं. उन्होंने 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 240 से ज्यादा का रहा है.