न्यू चंडीगढ़: IPL 2026 अब अपने विजेता से महज दो कदम दूर है. प्लेऑफ के दो मैच खेले जा चुके हैं और अब दो मैच बाकी हैं. अब 29 मई को IPL 2026 का क्वालीफायर 2 गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर लेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
ऐसे में फैंस इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं. क्योंकि फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर RCB के खिलाफ कौन सी टीम फाइनल खेलेगी. बता दें आरआर SRH को हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची है तो वहीं GT आरसीबी से हारकर. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी इस मैच में बाजी मारती है.
GT vs RR के बीच IPL 2026 का मैच शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
GT vs RR IPL 2026 में 29 मई को मुकाबले के लिए आमने सामने होंगी.
GT vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
GT vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
GT vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
GT vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, संयोजक एस्टरहुइजन, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव
RR: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, दासुन शनाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, लुआन ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन और क्वेना मफाका