menu-icon
India Daily

U19 World Cup Winners Full List: अंडर 19 विश्व कप जीतने वाले देशों की लिस्ट, कौन है सबसे सफल टीम?

U19 World Cup Winners Full List: अंडर 19 विश्व कप का पहला खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. तब से लेकर अब तक इसके 15 संस्करण हो चुके हैं. देखिए कौन सी टीम सबसे सफल रही.

India Daily Live
U19 World Cup Winners Full List: अंडर 19 विश्व कप जीतने वाले देशों की लिस्ट, कौन है सबसे सफल टीम?

U19 World Cup Winners Full List: अंडर 19 विश्व कप 2024 को विनर मिल गया. साउथ अफ्रीका में 15वें एडिशन के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है. कंगारू टीम का यह चौथा खिताब है. छठवां खिताब जीतने से चूकने के बाद भी टीम इंडिया इस विश्व कप की सबसे सफल टीम है. साल 1988 में शुरू हुए इस विश्व कप में अब तक 15 सीजन हो चुके हैं. टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीता है. अब ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. 

हम आपके लिए इस विश्व कप के सभी विनर टीमों की लिस्ट लेकर आए हैं. टीम इंडिया ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहला खिताब जीता था. तब से लेकर अब तक उसने 5 बार ट्रॉफी उठाई है. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने दो बार खिताब अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक दफा चैंपियन बनी है. 

अंडर 19 विश्व कप जीतने वाले देशों की लिस्ट

साल विजेता उप-विजेता होस्ट
2024 ऑस्ट्रेलिया भारत साउथ अफ्रीका
2022 भारत इंग्लैंड वेस्ट इंडीज
2020 बांग्लादेश भारत साउथ अफ्रीका
2018 भारत ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
2016 वेस्ट इंडीज भारत बांग्लादेश
2014 साउथ अफ्रीका पाकिस्तान यूएई
2012 भारत ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
2010 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान न्यूजीलैंड
2008 भारत साउथ अफ्रीका मलेशिया
2006 पाकिस्तान भारत श्रीलंका
2004 पाकिस्तान वेस्ट इंडीज बांग्लादेश
2002 ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड
2000 भारत श्रीलंका श्रीलंका
1998 इंग्लैंड न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका
1988 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया