मैच के बीच में 'मिडल फिंगर' दिखाना पड़ा भारी, RCB के टिम डेविड पर BCCI ने लिया सख्त एक्शन

RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आपत्तिजनक इशारा करने के आरोप में BCCI ने उन पर सख्त ऐक्शन लिया है.

X
Ashutosh Rai

आईपीएल 2026 में रायपुर में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के बाद एक नया विवाद सामने आ गया है. मैच के दौरान आरसीबी के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में वह डगआउट से आपत्तिजनक इशारा करते दिखाई दिए. अब आईपीएल प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डेविड पर जुर्माना लगाया है और उन्हें डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं.

वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद

रविवार को रायपुर में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान कैमरे में कैद एक छोटा सा पल सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन गया. वायरल वीडियो में टिम डेविड आरसीबी के ड्रेसिंग एरिया के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने बीच की उंगली का इशारा किया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस के बीच बहस शुरू हो गई.

रोमांचक मुकाबले के बीच घटी घटना

आरसीबी ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया. मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और खिलाड़ियों पर दबाव साफ नजर आया. इसी तनावपूर्ण माहौल के दौरान डगआउट का यह दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. मैदान पर आरसीबी की जीत चर्चा में थी लेकिन मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर टिम डेविड का वीडियो ज्यादा वायरल हो गया.