स्टैंड्स में धोनी, भारत की 7 रन की जीत के बाद 'थाला फॉर ए रीजन' मीम्स की इंटरनेट पर आई बाढ़
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी मौजूद थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'थाला फॉर ए रीजन' मीम्स की बाढ़ आ गई.
वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार रात का मैच दिल थाम लेने वाला था. भारत ने इंग्लैंड को महज 7 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश किया. इस रोमांचक जीत के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं एमएस धोनी ने, जो स्टैंड्स में बैठे नजर आए.
उनकी मौजूदगी और मैच का 7 रनों का अंतर देखकर फैंस ने एक बार फिर 'थाला फॉर ए रीजन' का नारा बुलंद किया. सोशल मीडिया पर मीम्स, जोक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. धोनी के नंबर 7 से जुड़ी ये बात अब क्रिकेट फैंस के लिए मजाक का सबसे बड़ा कारण बन गई है.
धोनी की मौजूदगी ने मैच को बना दिया खास
वानखेड़े में 35 हजार दर्शकों की भीड़ के बीच एमएस धोनी स्टैंड्स में बैठे थे. भारत की जीत के बाद फैंस का कहना था कि 'थाला' की मौजूदगी ने ही मैच को 7 रनों से जितवाया. धोनी को 'थाला' कहकर पुकारने वाले सीएसके फैंस अब पूरे देश में फैल चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे थे- '7 रन से जीत, थाला स्टेडियम में, सब कुछ 7 से जुड़ा है!' कई आईपीएल टीमों और यहां तक कि गूगल इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट ने भी इस मजाक में शामिल होकर पोस्ट किए.
Also Read
- अटैकिंग मोड में इंडियन बैट्समैन, बना डाला T20 World Cup में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- IND VS ENG T20 WC26: बेथेल ने खेली नॉकआउट इतिहास की सबसे बड़ी पारी, सेंचुरी से आखिरी पल तक अटकी रही भारतीय फैंस की सांसें
- T20 World Cup 2026: वानखेड़े में भारत का 'बदलापुर', 39 साल बाद अंग्रेजों से हिसाब किया चुकता; फाइनल में धमाकेदार एंट्री