menu-icon
India Daily

T20 World Cup 2026: वानखेड़े में भारत का 'बदलापुर', 39 साल बाद अंग्रेजों से हिसाब किया चुकता; फाइनल में धमाकेदार एंट्री

वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. ओपनर संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए.

Anuj
Edited By: Anuj
T20 World Cup 2026: वानखेड़े में भारत का 'बदलापुर', 39 साल बाद अंग्रेजों से हिसाब किया चुकता; फाइनल में धमाकेदार एंट्री
Courtesy: x

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह बना ली है.

अब फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की होगी. 

इंग्लैंड की खराब शुरूआत

254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट हार्दिक पांड्या का शिकार बने. इसके बाद कप्तान हैरी ब्रुक भी सिर्फ 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए. टूर्नामेंट में फ्लॉप रहने वाले जोस बटलर कुछ देर तक टिके, लेकिन 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए.

जैकेब बेथेल की तूफानी पारी

हालांकि, इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकेब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर टीम को जिताने का भरपूर प्रयास किया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई. अंत के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. खासकर 18वां और 19वां ओवर, जिसमें बुमराह और पंड्या ने रन गति पर रोक लगा दी. आखिर में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

भारतीय बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. ओपनर संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए. उनकी पारी में 7 छक्के और 8 बड़े छक्के शामिल रहे. ईशान किशन ने भी 39 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए. 

अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने तेज 21 रन और हार्दिक पंड्या ने 27 रन जोड़कर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया. भारत की इस मजबूत बल्लेबाजी और अंत में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम ने मैच जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.