Gautam Gambhir: गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनाए गए हैं. 9 जुलाई की देर शाम बीसीसीआई ने उनके कोच बनने की आधिकारिक घोषणा की है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच अनाउंस किया. कोच अनाउंस होते ही लीजेंड ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जो फैंस का दिल जीत रहा है. अब गौतम गंभीर भारत को फिर से चैंपियन बनाने के लिए मैदान में उतर गए हैं. वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. राहुल द्रविड़ ने जाते-जाते बतौर कोच टीम इंडिया को बारबाडोस में चैंपियन बना दिया. अब बारी है गौतम गंभीर की.
कोच बनते ही गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने देश को गर्व कराने वाली बात कही है. गौतम गंभीर ने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. अब एक बार फिर से उन्हें यह मौका मिला है.
भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत मेरी पहचान है. अपने देश की सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. अब एक बार फिर से देश की सेवा करने का मौका मिला है. इस बार मैं दूसरी कैप पहनकर देश सेवा के लिए वापसी कर रहा हूं.
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर ने दिल में हिलोरे मारने वाली बात कह दी है. उनकी बात फैंस का दिल जीत रही है. क्रिकेट फैंस उनके इस बात से इमोशनल भी हुए और उनका दिल पिघल भी गया."
India is my identity and serving my country has been the greatest privilege of my life. I’m honoured to be back, albeit wearing a different hat. But my goal is the same as it has always been, to make every Indian proud. The men in blue shoulder the dreams of 1.4 billion Indians… pic.twitter.com/N5YyyrhXAI
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 9, 2024Also Read
गौतम गंभीर ने कहा - मेरा गोल हमेशा से वही है जो हमेशा रहा है. देश को गर्व महसूस कराना. हर देशवासियों को गौरवान्वित महसूस कराना. नीली जर्सी में हम 140 करोड़ भारतीय के सपनों को अपने कंधे पर टांगे हुए हैं. और मैं हिंदुस्तान के सपने को पूरा करने के लिए जी जान लगा दूंगा."