T20 World Cup: वेस्टइंडीज-भारत मैच में इंद्र देव हुए नाराज तो जानें सेमीफाइनल में कौन जाएगा? नेट रन रेट में कौन आगे?
रविवार को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच करो या मरो वाला मुकाबला खेला जाएगा. ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच में जो भी टीम बाजी मारेगी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा.
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप अब अपने रोमांचिक पड़ाव पर पहुंच चुका है. सभी टीमें अब सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए मशक्कत कर रही हैं. जिसमें कल सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस में मजबूती से वापसी कर ली है. टीम ने कल जिम्बाब्वे को 72 रनों की करारी शिकस्त देकर सुपर 8 में अपनी पहली जीत दर्ज कर की है इसके साथ ही टीम के नेटरन रेट में भी सुधार हुआ है.
इसके साथ ही अब सेमीफाइनल की दौड़ ने मुकाबलों को और भी दिलचस्प बना दिया है. रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच लगभग नॉकआउट जैसा होगा. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. ऐसे में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित होने वाला है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि अगर मैच में बारिश खलल डालती है तो फिर कौन सी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी.
जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट
सेमीफाइनल की तस्वीर फिलहाल साफ है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को मैच होने वाला जिसमें जितने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है.
अगर बारिश ने डाला खलल?
हालांकि अगर ये अहम मैच बारिश के खलल के कारण रद्द होता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बिलकुल बदल जाएंगे. अगर किसी भी कारण से मैच रद्द होता है तो ऐसी स्थिति में बेहतर नेट रन रेट (एनआरआर) वाली टीम को फायदा मिलेगा. ज्यादा नेट रनरेट वाली टीम ऐसी स्थिती में सीधे तौर पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी.
बता दें वेस्टइंडीज का एनआरआर +1.791 है, जबकि भारत अभी -0.100 नेट रनरेट पर है. इसलिए मैच धुलने की स्थिति में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
दूसरे पायदान की होड़
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुपर 8 चरण में दो-दो मैचों के बाद भारत और वेस्टइंडीज के 2-2 अंक हैं. भारत ने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार झेली थी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को बड़ी जीत हासिल हुई.
वहीं वेस्टइंडीज ने सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर शानदार शुरुआत की, पर अगले ही मैच में इंडीज टीम को साउथ अफ्रीका से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब दोनों की किस्मत इस आखिरी मुकाबले पर टिकी है.
और पढ़ें
- लाइव मैच में रोमाटिंक हुए हार्दिक पांड्या, वीडियो में देखें कैसे गर्लफ्रेंड माहिका पर खुल्लम खुल्ला लुटाया प्यार
- Ranji Trophy Final: आकिब नबी ने रचा इतिहास, इस सीजन में 60 विकेट लेने पहले गेंदबाज बने, फाइनल में भी 5 विकेट झटके
- T20 World Cup: जिम्बाब्वे से 72 रनों की दमदार जीत के बाद सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगा भारत, ईडन गार्डन में होगी सुपर 4 की जंग