menu-icon
India Daily

T20 World Cup: जिम्बाब्वे से 72 रनों की दमदार जीत के बाद सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगा भारत, ईडन गार्डन में होगी सुपर 4 की जंग

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वापसी कर लिया है. कल टी20 विश्व कप के 2 अहम मुकाबले खेले गए. एक मैच में भारत ने जीत का सहरा पहना तो दूसरे में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
T20 World Cup: जिम्बाब्वे से 72 रनों की दमदार जीत के बाद सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगा भारत, ईडन गार्डन में होगी सुपर 4 की जंग
Courtesy: BCCI

नई दिल्ली: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में मजबूती से वापसी कर ली है. सुपर 8 के पहले मुकाबले में 76 रनों से हार कर भारत पर सेमीफाइनल की रेस में बने रहने का दबाव था, लेकिन कल भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर शानदार वापसी की है. अब सूर्या की अगुवाई टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान दिखाई दे रहा है. 

भारतीय टीम ने मुकाबले में अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए थे. अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी कीमत पर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अगला मुकाबला जीतना होगा. अब टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना उनके खुद के हाथों में है.  

IND vs WI का करो या मरो मुकाबला कब?

कल टी20 विश्व कप के 2 अहम मुकाबले खेले गए. जिसमें एक मैच में भारत ने बाजी तो वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों टीमें 2-2 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जंग लड़ेंगी. बता दें दोनो के बीच 1 मार्च को सुपर 8 का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में होना है. दोनों ही टीमों के लिए वह करो या मारो वाला मुकाबला होगा. जो भी टीम इस मैच में बाजी मारेगी, उसे सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी. 

T20 World Cup 2026 सुपर 8 की वर्तमान स्थिती

1. दक्षिण अफ्रीका - 4 अंक, 2 मैच, नेट रन रेट +2.890 (क्वालिफाई)

2. वेस्ट इंडीज - 2 अंक, 2 मैच, नेट रन रेट +1.791

3. भारत - 2 अंक, 2 मैच, नेट रन रेट -0.100

4. जिम्बाब्वे - 0 अंक, 2 मैच, नेट रन रेट -4.475 (एलिमिनेट)

सुपर 8 ग्रुप 1 के बचे मैच

1 मार्च- SA vs ZIM, दिल्ली, दोपहर 3 बजे

1 मार्च- IND vs WI, कोलकाता, शाम 7 बजे

अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो?

अगर वेस्ट इंडीज भारत को हरा देता है, तो वेस्ट इंडीज अगले राउंड में पहुंच जाएगा. अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है या उसका कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्ट इंडीज अगले राउंड में पहुंच जाएगा.