IND vs PAK: पाक कप्तान की एक गलती ने बदल दी पूरी कहानी! मैच शुरु होने से पहले ही हार गया था पाकिस्तान

भारत के मैच जीतने के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मैच हारने का कारण बताया. उन्होंने इसके पीछे पाकिस्तान कप्तान की गलती बताई है.

India Daily
Meenu Singh

IND vs PAK: कोलंबो में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद भारतीय टीम ने आधिकारिक तौर पर सुपर- 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए मैच को 61 रनों से अपने नाम कर लिया. हालांकि पाकिस्तान टीम का हारना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार पाकिस्तान मैच शुरु होने से पहले ही हार गया था. पाक कप्तान की एक गलती ने उन्हें भारत के सामने एक बार फिर से घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. यहां तक की भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भी यह माना कि सलमान अली आगा की इस गलती का हरजाना पाकिस्तान को मैच हारकर चुकाना पड़ा. 

कप्तान की इस गलती के कारण हारी पाक 

कल का मैच भारतीय फैंस के लिए फुल पैसा वसूल मैच थी. मैच में केवल  भारतीय बल्लेबाजों ने नहीं बल्कि गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाते हुए पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. हालांकि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि पाकिस्तान टॉस के समय ही मैच हार गया था. 

दरअसल सूर्या ने मैच जीतने के बाद कहा कि, 'मुझे लगता है टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चयन करना पाकिस्तान के कप्तान की सबसे बड़ी गलती थी, क्योंकि इस पिच पर पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान था. इसके पीछे एक फैक्टर यह भी था कि यह अंदाजा लगाना कि ओस आएगी या नहीं या फिर पिच रात में कैसा व्यवहार करेगी.  

ईशान किशन की तारीफ की

सूर्या कुमार टीम के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कहा कि हम जैसा क्रिकेट खेलना चाहते थे हमने बिलकुल वैसा ही खेला. अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए अकेले के दम पर 77 रन जड़ डाला. जोकि काबिल-ए-तारीख है. उन्होंने मैच की गंभीरता को समझते हुए अपनी जिम्मदारी निभाई. 

सुपर 8 में पहुंची टीम

भारत के लिए यह कई मायनों में खास रही. एक तो भारत ने एक मरतबा फिर से अपने चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराया तो वहीं दूसरी तरफ भारत इस जीत के साथ ही सुपर 8 में प्रवेश कर चुका है. पाकिस्तान को हराने के बाद भारत 6 अंक के साथ ग्रुप ए से सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम  है.