T20 World Cup, IND vs NZ Final: टीम इंडिया को सपोर्ट करने दिल्ली से अहमदाबाद दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन! ICT फैंस को रेलवे का तोहफा
भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के मैदान पर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी. इस दौरान उत्तरी रेलवे भी भारत को सपोर्ट करने के लिए दिल्ली से अहमदाबाद की ट्रेन चला रहा है.
नई दिल्ली: 8 मार्च का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन अहमदाबाद में भारत एक बार फिर से आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी, जिसके लिए दोनो टीमों ने अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस प्रकार का रुख अपनाया था वह काबिल-ए-तारीफ था. दोनों टीमें ट्रॉफी की दावेदारी पेश कर रही हैं.
इसी बीच उत्तरी रेलवे ने क्रिकेट फैंस को मैच लाइव देखने के लिए दिल्ली से साबरमती तक एक विशेष ट्रेन की घोषणा की है. टिकट देर से जारी होने के कारण, कई प्रशंसक यात्रा की व्यवस्था नहीं कर पाए. हवाई यात्रा के किराए में भारी बढ़ोतरी से वे परेशान हो गए और तभी उत्तरी रेलवे ने इस व्यवस्था की घोषणा की.
दिल्ली से 11:45 बजे रवाना होगी ट्रेन
रेलवे द्वारा चलाई गई ये स्पेशल ट्रेन 7 मार्च को रात 11:45 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. ये ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए कल दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04062 में थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच सहित कुल 19 कोच होंगे.
अहमदाबाद पहुची टीम इंडिया
फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम कल रात ही अहमदाबाद पहुंच चुकी है. टीम आज शाम 6 बजे से 9 बजे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अभ्यास करेगी. साथ ही बता दें कि कीवी की मैच से पहले दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. भारत की टीम अभ्यास सत्र से 15 मिनट पहले मीडिया से बातचीत शुरू करेगी.
T20 WC में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का प्रदर्शन
अब अगर एक बार भारत और न्यूजीलैंड के टी20 विश्व कप के इतिहास पर नजर डाले तो भारत ने न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट में कभी नहीं हराया है. इस बार सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के पास इतिहास बदलने और रचने दोनों का मौका है. उनका लक्ष्य लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कल के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
और पढ़ें
- IND vs NZ Final Live Streaming: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी की जंग, जानें कब-कहां देखें फ्री टी20 विश्व कप फाइनल मैच
- IND vs NZ: भारत करेगा ट्रॉफी डिफेंड या NZ जीतेगा अपना पहला खिताब? पहली बार तीनों ICC फाइनल में आमने-सामने भारत-न्यूजीलैंड
- IND vs NZ Final: फाइनल से पहले होटल के रेट्स छू रहे आसमान! एक लाख के पार पहुंचा किराया