T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तान सरकार का किया सपोर्ट, ICC पर भी भड़के

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना था. लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने इस मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है. इस मामले पर शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है.

Social Media
Anuj

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 शुरू में होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है, लेकिन विवाद कम होने बजाय बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था. अब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है. 

इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है. पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि हमेशा से मेरा यही मानना रहा कि जो दरवाजे राजनीति से नहीं खुल सकते, वह दरवाजे क्रिकेट से खुल सकते हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ न खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन वह अपनी सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं. उन्होंने आईसीसी से निष्पक्षता और स्वतंत्रता साबित करने की भी अपील की. 

world cup

चर्चा में शाहिद अफरीदी का बयान

शाहिद अफरीदी का यह रुख इसलिए चर्चा में है, क्योंकि वह पहले खेल में राजनीति के दखल के विरोध में बयान देते रहे हैं. एक पुराने बयान में उन्होंने कहा था कि राजनीति खेल को नुकसान पहुंचाती है और एक खराब सोच सब कुछ बिगाड़ देती है. 

भारत-पाक के बीच नहीं होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना था. हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से रोक दिया है. सरकार ने टीम को टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दी है, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है. 

विश्व कप में खेलेगी पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है. ग्रुप ए में पाकिस्तान का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा. इस ग्रुप में भारत, अमेरिका और नामीबिया भी शामिल हैं. टूर्नामेंट 8 मार्च तक चलेगा.

आईसीसी पर बढ़ता दबाव

भारत-पाक मैच के बहिष्कार से आईसीसी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. शाहिद अफरीदी सहित कई पूर्व खिलाड़ी चाहते हैं कि आईसीसी फैसलों के जरिए अपनी निष्पक्षता दिखाए. आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गहराने की संभावना है.