T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से करारी शिकस्त के बाद टीम का रास्ता बेहद मुश्किल लग रहा था. रन रेट के जाल में फंसी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने ही आज बचाकर बाहर निकाला. महाभारत के कृष्ण की तरह अपने प्रिय सखा के लिए अफ्रीका की टीम आगे आई और वेस्ट एंडीज को बुरी तरह मात देकर भारत को जंजाल से बाहर निकाल दिया. अब भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों जिंदा हो गई हैं.
भारत को अपने पहले सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हार मिली थी. इस हार से उनका रन रेट काफी खराब हो गया. इसके बाद वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराया, जिससे उनका रन रेट साउथ अफ्रीका से भी बेहतर हो गया. साउथ अफ्रीका का रन रेट +3.8 था, जबकि वेस्ट इंडीज का +5.35 था. आज का मैच भारत के लिए बहुत जरूरी था. साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत का सभी भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अपने सखा के लिए एक बार फिर खड़े होकर साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ ही भारत का आने वाला सेमीफाइन का रास्ता आसान हो गया.
अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हराना होगा. वेस्ट इंडीज की हार के साथ ही रन रेट की दिक्कत खत्म हो गई है. दोनों मैच जीतने पर इंडिया को चार पॉइंट मिलेंगे, जिससे भारत सेमीफाइन में प्रवेश कर लेगा. वहीं वेस्ट इंडीज के भी दो पॉइंट हैं. उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी सुपर 8 मैच में भारत को हराना होगा.
भारत अगर जिम्बाब्वे को आज हरा देता है, तो 1 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला होगा. जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. सेमी-फाइनल की रेस में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को इंडिया के खिलाफ जीतना होगा. इंडिया से हारने पर वे सेमी-फाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे. साउथ अफ़्रीका ऑफिशियली सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा.
खेला जीता हारा एन/आर टाई नेटरनरेट अंक
South Africa
2 2 0 0 0 +2.890 4
West Indies
2 1 1 0 0 +1.791 2
India
1 0 1 0 0 -3.800 0
Zimbabwe
1 0 1 0 0 -5.350 0