Weather IMD West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

'अब समय आ गया है...', शोएब अख्तर ने भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर ये क्या कह दिया?

शोएब अख्तर के अनुसार, मैच का परिणाम काफी हद तक पिच की स्थिति पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही तो 175 से 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा.

Anuj

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. यह बड़ा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें इस समय खिताबी मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई हैं. भारतीय टीम लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. 

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने फाइनल को लेकर अपनी राय दी है, जो चर्चा का विषय बन गई है. शोएब अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक क्रिकेट शो के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिप्पणी की. 

शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी

शोएब अख्तर के अनुसार, मैच का परिणाम काफी हद तक पिच की स्थिति पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही तो 175 से 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा. लेकिन अगर न्यूजीलैंड की टीम 225 या 250 रन तक पहुंच जाती है तो भारतीय टीम पर दबाव बढ़ सकता है. 

'भारतीय टीम पर दबाव रहेगा'

अख्तर ने यह भी कहा कि भारतीय टीम मजबूत जरूर है, लेकिन उस पर करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों का दबाव भी रहेगा. उनके मुताबिक, इतने बड़े मैच में मानसिक दबाव भी काफी अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि भारत की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी, लेकिन बड़े मैचों में छोटी-छोटी चीजें भी नतीजा बदल सकती हैं.

पाकिस्तानियों ने न्यूजीलैंड को बताया फेवरेट

अपने बयान में शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि क्रिकेट के नजरिए से अब समय आ गया है कि न्यूजीलैंड भी कोई बड़ा आईसीसी खिताब जीते. इसी कारण उन्होंने कीवी टीम को इस फाइनल में मजबूत दावेदार बताया. उनके अलावा पाकिस्तान के कुछ अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने भी फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को फेवरेट माना है.

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सिफर्ट और ईश सोढ़ी.