T20 World Cup 2024: ब्रायन लारा की वजह से सेमीफाइनल में पहुंची AFG टीम, जानें कैसे

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में 25 जून को अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 का आखिरी मैच जीता और सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस टीम पर क्रिकेट के दिग्गजों में अगर किसी ने भरोसा जताया था तो वो ब्रायन लारा थे, उनके भरोसे पर टीम खरा उतरी और इतिहास रच दिया. मैच के बाद कप्तान राशिद खान ने बताया कि कैसे ब्रायन लारा के भरोसे ने उन्हें मजबूती दी और टीम आज सेमीफाइनल में है.

Twitter
India Daily Live

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया है. राशिद खान की कप्तानी वाली इस टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री की है. आज से पहले तक यह टीम ना तो वनडे विश्व कप के लिए सेमीफाइनल में पहुंची थी और ना ही टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 4 में जगह बनाई थी, लेकिन इस सीजन अफगान टीम ने जलवा दिखाया और कमाल कर दिया. सुपर 8 के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 8 रन से रोमांचक शिकस्त दी और सुपर 4 में धमाकेदार एंट्री मारी. इस टीम पर एक शख्स के अलावा किसी ने भी भरोसा नहीं जताया था, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा थे, जिन्होंने अपनी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों में अफगानिस्तान को जगह दी थी.

1  बाहर, तीन टीमों ने बनाई जगह

ब्रायन लारा ने ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें चुनी थीं, इनमें भारत इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान का नाम था. शुरुआती तीन टीमें तो बड़ी थीं, लेकिन जब लोगों ने देखा कि लारा ने अफगान टीम को शामिल किया है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कहा गया है कि अफगान जैसी छोटी टीम का सेमीफाइनल में जाना मुश्किल है, लेकिन लारा इस बात को अच्छे से जानते थे कि अब अफगान टीम गेंदबाजी, बैटिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में मजबूत हो चुकी है. इस तरह उनकी कही हुई बात सच साबित हुई. सिर्फ वेस्टइंडीज को छोड़कर उनकी चुनी गई 3 टीमों ने सेमीफाइनल में एंट्री की है.